{"_id":"605cdf13674d637b634ea3cf","slug":"police-teams-searching-for-the-accused-of-inspector-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा दरोगा हत्याकांड: पीछा करने पर आरोपी ने खेत की मेड़ से चलाई थी गोली, तमंचा लहराते हुए भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा दरोगा हत्याकांड: पीछा करने पर आरोपी ने खेत की मेड़ से चलाई थी गोली, तमंचा लहराते हुए भागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दरोगा हत्याकांड: हत्यारोपी विश्वनाथ (बायें), दरोगा प्रशांत कुमार यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या करने वाले आरोपी विश्वनाथ का सुराग 24 घंटे बाद भी नहीं लगा है। पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। बुधवार शाम को हुई, जब दरोगा प्रशांत कुमार दो भाइयों विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच झगड़े की सूचना पर सिपाहियों के साथ गांव नहर्रा पहुंचे थे। विश्वनाथ के हाथ में तमंचा लिए खेत की मेड़ पर खड़ा था। दरोगा ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन उसने गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लहराता हुआ भाग गया।
2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि विजय सिंह पहलवान का पत्नी राजेश्वरी से काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद की वजह एक महिला बताई गई है। इस कारण पत्नी अलग हो गई। छोटा बेटा विश्वनाथ मां के साथ रहता है, जबकि विजय सिंह खुद बड़े बेटे शिवनाथ के साथ शहर में रहते हैं। विजय सिंह ने जमीन के बंटवारे के बाद सात बीघा जमीन अपने पास रखी है। छोटा बेटा इसी जमीन में मां का हिस्सा मांगता है। इसको लेकर दस साल से विवाद चल रहा है। गांव में कई बार पंचायत हो चुकी हैं। मगर, बात नहीं बन सकी।
3 of 6
आरोपी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
शिवनाथ की आर्थिक स्थिति ठीक है। उसका डेयरी का भी व्यवसाय है। उसने पिता से भेज पर खेत लिया था। इसके बाद आलू की फसल की। आलू की फसल में आधा हिस्सा विश्वनाथ मांग रहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे शिवनाथ खेत से आलू निकलवा रहे थे। तभी उनकी मां राजेश्वरी आ गईं। मां के विरोध पर भी शिवनाथ ने आलू खोदाई बंद नहीं की। बाद में विश्वनाथ भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव दो सिपाही चंद्रसेन और गुलशन के साथ गांव में पहुंचे थे। दोनों भाइयों से बात की। कहा कि जिसने खेत बंटाई पर लिया है, फसल भी उसी को मिलेगी। दोपहर तीन बजे तक दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ ही रहे थे। इस पर विश्वनाथ मां को लेकर चला गया था। इस पर फिर से आलू खोदाई होने लगी थी। शाम को साढ़े छह बजे फिर से विश्वनाथ ने विवाद किया। शिवनाथ की डेयरी पर आने वाले दूधियों और मजदूरों को तमंचा दिखाकर धमका रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यही सूचना पुलिस को मिली थी। दरोगा प्रशांत कुमार पास ही गांव में मौजूद थे। वह एक कार्रवाई के सिलसिले में गए थे। उनके साथ सिपाही चंद्रसेन भी मौजूद था। सूचना पर दोनों के गांव में पहुंचते ही विश्वनाथ खेत की मेड़ पर तमंचा लेकर खड़ा हो गया। यह देखकर प्रशांत कुमार ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। उन्होंने विश्वनाथ को पकड़ने की कोशिश की। विश्वनाथ ने तमंचे से गोली चला दी जो दरोगा को लगी और वह गिर गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।