फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस: 20 लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह को पुलिस ने किया सम्मानित

Sun, 26 Jan 2020 12:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
police will honor to Nihal Singh on republic day for save life of 20 Passengers In bus accident agra
बहादुर निहाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा के झरना नाला बस हादसे में 20 लोगों की जान बचाने वाले युवक निहाल सिंह को पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया। उन्हें पुलिस लाइन में परेड के बाद प्रशस्ति पत्र दिया गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाला हादसा नौ जुलाई 2019 को हुआ था। ड्राइवर को झपकी लग गई थी। बस 40 फीट गहरे झरना नाले में जा गिरी थी। 
police will honor to Nihal Singh on republic day for save life of 20 Passengers In bus accident agra
झरना नाले में निहाल सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई थी। जनरथ बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस में 52 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी, अगर चौगान बघेल की ठार निवासी 26 वर्षीय निहाल सिंह मौके पर न पहुंचे होते। उन्होंने 20 लोगों की जान बचाई थी।
police will honor to Nihal Singh on republic day for save life of 20 Passengers In bus accident agra
हादसे के बाद सबसे पहले पहुंचे निहाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
नौ जुलाई, 2019 को तड़के चार बजे हादसा हुआ था। बस 40 फीट गहरे नाले जा गिरी थी। इसमें पानी भर चुका था। 29 लोगों की जान जा चुकी थी। बस के गिरने की आवाज सुनते ही निहाल सिंह पहुंच गए थे। वो सुबह रोज खेत पर जाते हैं। इस कारण वहां थे। उन्होंने एक पल की देरी किए बगैर नाले में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police will honor to Nihal Singh on republic day for save life of 20 Passengers In bus accident agra
बहादुर निहाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
निहाल सिंह बस की खिड़की से अंदर घुसे। गेट खोलकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू कर दिया। पांच को निकालने के बाद एक यात्री के फोन से ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया। उनकी मदद से आधा घंटा में 15 और लोगों को बाहर निकाला। ये सभी घायल थे। सबकी जान बच गई।
विज्ञापन
police will honor to Nihal Singh on republic day for save life of 20 Passengers In bus accident agra
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि निहाल सिंह ने बहादुरी का काम किया। उसे 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे और भी लोगों की सूची बनाई गई है जिन्होंने अपनी बहादुरी से किसी की जान बचाई हो। इन सभी को सम्मानित किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed