{"_id":"62b98027b880ae5d174f07af","slug":"president-ram-nath-kovind-got-emotional-after-hearing-the-pain-of-widow-women-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Nath Kovind: वृंदावन में निराश्रित महिलाओं की पीड़ा जानकर भावुक हुए राष्ट्रपति, बोले- इन माताओं का जीवन तपस्या से भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Nath Kovind: वृंदावन में निराश्रित महिलाओं की पीड़ा जानकर भावुक हुए राष्ट्रपति, बोले- इन माताओं का जीवन तपस्या से भरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति से मिलकर महिलाओं के छलके आंसू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर में करीब 40 मिनट तक पूजा पाठ किया और भगवान से देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ में कृष्णा कुटीर की पांच माताएं भी शामिल रहीं। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में कड़ा पहरा रहा और किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचे। यहां रहने वालीं निराश्रित माताओं ने तिलक लगाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति आश्रय सदन में करीब एक घंटे तक रहे। उन्होंने माताओं से संवाद किया। उनके दुख-दर्द को जाना। इस दौरान कई महिलाओं के आंसू छलक आए। राष्ट्रपति भी भावुक हो गए। उन्होंने महिलाओं को ढांढस बंधाया।
2 of 5
राष्ट्रपति ने महिलाओं के बनाए उत्पाद देखे
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रहने वालीं माताओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी और उनकी सराहना की। इसके बाद महिलाओं को करीब 10 मिनट तक संबोधित किया।
3 of 5
राष्ट्रपति से मिलकर महिलाओं के छलके आंसू
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इन माताओं का जीवन तपस्या से भरा है। इन्हें समाज द्वारा जो तिरस्कार मिलता है, उसे बदलने की जरूरत है। माताएं अपनी तपस्या के बल पर समाज को नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज्यपाल और सीएम ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति का सोमवार सुबह 9.45 पर वृंदावन में आगमन हुआ। उससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ चुके थे। हेलीपैड पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन
5 of 5
कृष्णा कुटीर में महिलाओं से मिले राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति का निर्धारित कार्यक्रम 9.45 बजे से लेकर 12.15 तक था, लेकिन कृष्णा कुटीर में उन्होंने अधिक समय बिताया और दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। जब तक शहर में राष्ट्रपति रहे, सुरक्षा की दृष्टि से सभी रास्ते बंद रखे गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।