फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक भक्ति ऐसी भी: पूजा के समय टूटा लड्डू गोपाल का हाथ, रोते हुए मूर्ति लेकर अस्पताल पहुंचा पुजारी, कराई पट्टी

Fri, 19 Nov 2021 02:36 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
priest reached the doctor with the idol of laddu gopal for treatment of broken hand
आगरा: अस्पताल में लड्डू गोपाल के साथ पुजारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शुक्रवार को भगवान की अनूठी भक्ति का एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला। मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा। पूजा के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहा था। उसी दौरान लड्डू गोपाल का विग्रह उसके हाथ से गिर गया और हाथ टूट गया। इससे वह बेहद दुखी हो गया। पुजारी रोता हुआ जिला अस्पताल पहुंचा और भगवान के हाथ को जोड़ने के लिए अस्पताल खुलने का इंतजार करने लगा। पुजारी लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल में काफी समय तक रोता रहा। लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ा रहा। जब इस बात का पता प्रमुख अधीक्षक को लगा तो उन्होंने पट्टी कराई। पुजारी ने श्री कृष्ण पिता का नाम श्री भगवान के नाम से पर्चा बनवाकर लड्डू गोपाल के हाथ पर पट्टी कराई। इस प्रकरण को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया।

priest reached the doctor with the idol of laddu gopal for treatment of broken hand
पुजारी लेख सिंह - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

आगरा में शाहगंज क्षेत्र के खासपुरा स्थित पथवारी मंदिर में लेख सिंह पुजारी हैं। करीब 30 वर्षों से पुजारी मंदिर में सेवा कर रहा है। मंदिर में लड्डू गोपाल विराजमान किए थे। लेख सिंह बच्चों की तरह उनका ख्याल रखते थे। सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम के अनुसार भगवान लड्डू गोपाल के वस्त्र और भोजन का वह पूरा ध्यान रखते थे।

priest reached the doctor with the idol of laddu gopal for treatment of broken hand
लड्डू गोपाल के साथ पुजारी - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
पुजारी ने बताया की सुबह स्नान करते समय लड्डू गोपाल गिर गए और उनके हाथ में चोट लग गई। हाथ में दर्द का मरहम लगाकर आठ बजे तक उन्हें गोद मे बिठाकर इंतजार किया। इसके बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही इन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
priest reached the doctor with the idol of laddu gopal for treatment of broken hand
अस्पताल में पुजारी - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
जब चिकित्सकों ने लड्डू गोपाल के हाथ पर प्लास्टर न चढ़ाने की बात कही तो वह रोते-रोते बेसुध हो गए। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को ये जानकारी हुई तो उन्होंने पर्चा बनवाकर पट्टी कराई। लड्डू गोपाल का इलाज होने के बाद भी पुजारी के आंसू नहीं रुक रहे थे। पुजारी की भक्ति देख वहां लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
priest reached the doctor with the idol of laddu gopal for treatment of broken hand
अस्पताल में चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में हाथ पर कराई पट्टी
खासपुरा के पथवारी मंदिर के पुजारी लेख सिंह लड्डू गोपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना है कि लड्डू गोपाल का हाथ टूटा हुआ था। प्लास्टर करवाने के लिए पर्चा बनवाने गया तो गार्ड ने भगा दिया। रोते बिलखते पुजारी को देख स्टाफ ने प्रमुख अधीक्षक को बताया। उन्होंने पर्चा बनवाकर हाथ की पट्टी कर दी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके. अग्रवाल ने बताया श्री कृष्ण पिता का नाम श्री भगवान के नाम से पर्चा बनवाकर लड्डू गोपाल के हाथ पर पट्टी कर दी थी, हाथ छोटा था, प्लास्टर नहीं हो पा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed