फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने अंताक्षरी से मोहा दर्शकों का दिल, खूब बटोरीं तालियां, देखिए हुनर हाट कार्यक्रम की तस्वीरें

Fri, 19 Nov 2021 10:21 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
antakshari in hunar haat by annu kapoor in braj raj utsav
मथुरा: अंताक्षरी के दौरान अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला

यमुना पुलिन स्थित कुंभ मेला में ब्रज रज उत्सव के हुनर हाट में बृहस्पतिवार की शाम आयोजित अंताक्षरी में कलाकारों के साथ दर्शकों ने भी सहभागिता दिखाई। हुनर हाट में अभिनेता और एंकर अन्नू कपूर ने अंताक्षरी से सभी के दिलों में पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। अंताक्षरी में चार सदस्यों की चार टीमें दीवाने, परवाने, मस्ताने और अनजाने ने गीतों की महफिल सजाई। हीरे मोती मैं ना चाहूं मैं तो चाहूं संग तेरा..., मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू...जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, ये भारत देश है मेरा.. गीत पर अन्नू कपूर ने लोगों को अध्यात्म का पाठ पढ़ाया। इसके बाद कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने भी अपनी सहभागिता दिखाते हुए चार चांद लगा दिए। अन्नू कपूर के संचालन का लोगों ने खूब मजा लिया। उन्होंने अपने अंदाज में उर्दू, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में कई शेर और व्यंग्य पेश कर तालियां बटोरीं। 

antakshari in hunar haat by annu kapoor in braj raj utsav
अंताक्षरी की टीमें - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक तालियां ब्रज के लाल हेमंत ब्रजवासी के भजन नैनन में श्याम समाय गयो मोहे प्रेम को रोग लगाए गयौ, पर बजीं। वहीं गायक, कंपोजर, संगीतकार अनुभव ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने दर्दे डिस्को... गीत गाकर समा बांध दिया। 
antakshari in hunar haat by annu kapoor in braj raj utsav
अंताक्षरी के दौरान लोग - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान अन्नू कपूर दर्शकों के बीच पहुंचे और सवाल पूछे। विजयी हुए देवेंद्र और शैलेंद्र को उपहार भेंट किए। कलाकारों में सचिन वाल्मीकि, चेतना भारद्वाज, अरुण सक्सेना, अनुपम सक्सेना, हनीत तनेजा, लाज और संगीता भट्टाचार्य ने सहभागिता की। इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने भी कलाकारों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
antakshari in hunar haat by annu kapoor in braj raj utsav
मथुरा: अंताक्षरी की टीमें - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की भूमि अलौकिक है: अन्नू कपूर 
फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर का कहना है कि वह पहली बार वृंदावन वर्ष 1986 में सीरियल कबीर की शूटिंग के लिए आए थे। इस सीरियल की शूटिंग वृंदावन के यमुना किनारे केशीघाट पर हुई थी। इसके बाद ड्रीम गर्ल फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वर्ष 2019 में भी वह गोकुल आए। उस फिल्म में मैंने ब्रजभाषा ही बोली है। मेरा यहां की भूमि से लगाव है।
विज्ञापन
antakshari in hunar haat by annu kapoor in braj raj utsav
अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने कहा कि यह वृंदावन की भूमि ही ऐसी है कि यहां कण-कण में राधा-कृष्ण का वास है। आज तो मनोरंजन के बहुत साधन खुल गए हैं। रेडियो से शुरू हुआ मनोरंजन के साधन के बाद टीवी और अब कई साधन लोगों के मनोरंजन के साधन बन गए हैं। 

ब्रज रज उत्सव: हुनर हाट में कैलाश खेर के गीतों पर जमकर थिरके युवा, देर रात तक जुटी रही भीड़
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed