फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व विरासत सप्ताह: आगरा के स्मारकों में प्रवेश निशुल्क लेकिन, ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे पर्यटक, ये है वजह

Fri, 19 Nov 2021 08:25 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
world heritage week free entry in the monuments across the country including agra fort
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

देश भर में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह मनाया जाएगा। ऐसे में संस्कृति मंत्रालय की ओर से 19 नवंबर शुक्रवार को सभी संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए निशुल्क करने की घोषणा की गई है। शुक्रवार को स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होने की जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित की गई है। ऐसे में शुक्रवार को पर्यटक आगरा सहित देश के सभी संरक्षित स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद आगरा में फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा सहित अन्य स्मारकों में टिकट लागू नहीं होगा। लेकिन पर्यटक आगरा में ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी है, लिहाजा ताजमहल बंद रहेगा। इस वजह से पर्यटक ताजमहल का दीदार नहीं कर सकेंगे। आगरा में वर्ल्ड हेरिटेज वीक की शुरुआत शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी से होगी। सप्ताह में एएसआई जागरुकता के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। 



 

world heritage week free entry in the monuments across the country including agra fort
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि 19 से 25 नवंबर के बीच विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें शुक्रवार को सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। बच्चों को अपनी धरोहरों से परिचित कराने के लिए एएसआई पूरे सप्ताह विभिन्न आयोजन करेगा, जिसमें ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी।

world heritage week free entry in the monuments across the country including agra fort
आगरा किला में सेल्फी लेतीं युवतियां फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विश्व विरासत सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी से की जाएगी, जहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के जरिए मुश्किलों से धरोहरों को बचाए रखने की प्रक्रिया बताई जाएगी, साथ ही संरक्षण से पहले और संरक्षण के बाद की स्थिति दिखाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
world heritage week free entry in the monuments across the country including agra fort
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के दौरान स्मारक बंद थे। जब माहौल सामान्य हुआ तो स्मारकों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश की छूट मिली। ताजमहल पर अब सीमित संख्या का दायरा खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
world heritage week free entry in the monuments across the country including agra fort
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इस सप्ताह में आगरा के सिकंदरा का अकबर टॉम्ब, फतेहपुरसीकरी, रामबाग, एत्माद्दौला, आगरा किला सहित सभी स्मारकों पर सैलानियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि ताजमहल पर सैलानियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed