फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में युवती की मौत पर बवाल का मामला: बढ़ सकती हैं भाजयुमो नेताओं की मुश्किलें, जांच शुरू

Tue, 16 Nov 2021 11:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Police started investigation in case of clashes after girl death in agra
युवती की मौत के बाद हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के चिल्लीपाड़ा मोहल्ले में युवती की मौत के बाद बवाल हुआ था। पुलिस के सामने पथराव किया गया था। फायरिंग भी की गई थी। पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए इस केस में विवेचना शुरू हो गई है। ऐसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। थाना पुलिस की रिपोर्ट में पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद ही बवाल की बात कही गई है। मुकदमे में उनके नाम खोले जा सकते हैं।



12 नवंबर को चिल्लीपाड़ा निवासी वर्षा रघुवंशी घर में ही मृत मिली थी। उसने चिल्लीपाड़ा निवासी फईम से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से पति के साथ रह रही थी। घटना की जानकारी पर मृतका का भाई दुष्यंत पहुंचा। बाद में भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित आए। उनके साथ कुछ युवक थे। इसके बाद बवाल हो गया था। थाने पर भी हंगामा हुआ था।

Police started investigation in case of clashes after girl death in agra
युवती की मौत के बाद हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला

थाना पुलिस ने अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट में अवगत कराया था कि युवती की मौत की जानकारी पर सीओ लोहामंडी सहित फोर्स पहुंची थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी। तभी भाजयुमो पदाधिकारी आ गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। नारेबाजी शुरू कर दी। शव ले जाने से रोक दिया, जबकि एंबुलेंस बुला ली गई थी। रास्ते से निकलकर जा रहे युवकों से विवाद हो गया। उनसे मारपीट की गई। तभी पथराव हो गया। 

Police started investigation in case of clashes after girl death in agra
दो दुकानों में की गई थी तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ आए युवकों ने पथराव किया। घटना से पहले का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें पदाधिकारी नजर आ रहे हैं। बाद में वो दुकानों की तरफ गए। दुकानों पर भी तोड़फोड़ की गई। दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी हैं। पुलिस की जांच के बाद पदाधिकारियों सहित अन्य के नाम बढ़ाए जा सकते हैं। हालांकि अभी इस प्रक्रिया में कुछ और समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police started investigation in case of clashes after girl death in agra
शाहगंज थाने में जुटी भीड़ (घटना वाले दिन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
बवाल के मामले में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें एक मुकदमा पुलिस की ओर से लिखाया गया है। इसमें 25-30 अज्ञात आरोपी हैं। दूसरा मुकदमा भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने लिखाया। इसमें 10-15 अज्ञात आरोपी है। वहीं दुकानदार अमान बेग की तरफ से दर्ज मुकदमे में गौरव राजावत और शैलू पंडित को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Police started investigation in case of clashes after girl death in agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
'दुकानदार से मांगे फुटेज'
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। दुकानदार से वीडियो फुटेज मांगे गए हैं। इसके अलावा पुलिस भी अपनी ओर से वायरल वीडियो को देख रही है। बवाल में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed