फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीद की बरसी: कौशल के परिजन खुद बनवा रहे स्मारक, प्रशासन ने नहीं दी जमीन

Fri, 14 Feb 2020 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Still Wait For Memorial in agra
शहीद कौशल किशोर
पुलवामा हमले में शहीद आगरा के कहरई गांव के कौशल कुमार रावत की याद में बनाया जा रहा स्मारक अधूरा रह गया। शुक्रवार को शहीद के स्मारक स्थल पर पहली पुण्यतिथि पर न शहीद की मूर्ति है और न ही स्मारक ही बन पाया। प्रशासन के तमाम वादे कागजी ही साबित हुए। शहीद के पिता अपने बेटे का स्मारक जीते जी नहीं देख सके और जनवरी में चल बसे। 
Pulwama Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Still Wait For Memorial in agra
शहीद का परिवार - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में नायक कौशल कुमार रावत 14 फरवरी 2014 को पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। उनके गांव कहरई में जिला प्रशासन और मंत्रियों के आश्वासन के बाद भी विकास कार्य के नाम पर सीमेंटेड सड़क ही बन सकी है, वो भी आधे गांव में। शहीद के भाई कमल किशोर रावत ने बताया कि जिला प्रशासन शहीद के स्मारक के लिए जमीन मुहैया नहीं करा सका। आखिरकार परिवार ने अपनी पैतृक जमीन में स्मारक बनवाने का निश्चय किया।
Pulwama Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Still Wait For Memorial in agra
शहीद कौशल किशोर के परिजन
ग्राम पंचायत निधि से स्मारक बनाने का काम शुरू हो चुका है। आधे से ज्यादा स्मारक बनकर तैयार है, लेकिन इसके दो तरफ की दीवारें बनना शेष हैं। अब पंचायत निधि में धनराशि भी नहीं बची है। शहीद के भाई संजय रावत ने बताया कि यह गांव अब नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में पंचायत निधि से शायद ही कोई काम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Still Wait For Memorial in agra
शहीद के परिजन
नेताओं ने वादा किया था कि गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद कौशल कुमार रावत उच्च प्राथमिक विद्यालय किया जाएगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शहीद के नाम का द्वार बनेगा, लेकिन नहीं बनाया गया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सीमेंटेड रोड बनवाया। लेकिन सांसद और विधायक निधि से एक भी काम गांव में नहीं करवाया गया। 
विज्ञापन
Pulwama Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Still Wait For Memorial in agra
शहीद कौशल किशोर का बेटा
शहीद के परिजन सीआईएसएफ की उनकी बटालियन की मदद से राजस्थान से उनकी साढ़े छह फुट ऊंची मूर्ति बनवा रहे हैं। उनके भाई ने बताया कि मूर्ति लगभग दो लाख रुपये की लागत से बनवाई जा रही है। इसमें भी प्रशासन का कोई सहयोग नहीं रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed