फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में प्रियंका का रोड शो हुआ निरस्त, अब भाई राहुल के साथ यहां कर सकती हैं जनसभा

Sat, 13 Apr 2019 03:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and priyanka gandhi will address the rally in fatehpur sikri on april 15
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 15 अप्रैल (सोमवार) को आ सकते हैं। दोनों नेताओं की बाह के जरार में जनसभा की तैयारी है। इसके लिए एसपीजी के अधिकारियों ने भी मुआयना किया है।
rahul gandhi and priyanka gandhi will address the rally in fatehpur sikri on april 15
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने प्रियंका गांधी के 13 अप्रैल के रोड शो का कार्यक्रम भेजा था, जो निरस्त हो गया है। अब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जनसभा 15 अप्रैल को संभावित है। इसके लिए पार्टी के नेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
rahul gandhi and priyanka gandhi will address the rally in fatehpur sikri on april 15
प्रियंका गांधी के साथ फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वहीं सीकरी क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के कार्यक्रमों पर भी मुहर नहीं लग सकी है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि राजस्थान के कई नेताओं के कार्यक्रम लगाए गए थे, लेकिन समय अभाव के कारण सभाएं नहीं हो पा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi and priyanka gandhi will address the rally in fatehpur sikri on april 15
प्रियंका गांधी के साथ भीमनगरी आयोजन समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को कहरई में आयोजित भीम नगरी में भी प्रियंका गांधी उद्घाटन करने आ सकती हैं। इसके लिए जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। 
विज्ञापन
rahul gandhi and priyanka gandhi will address the rally in fatehpur sikri on april 15
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को आगरा में प्रियंका का रोड शो का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। अब 15 अप्रैल को राहुल और प्रियंका जनसभा का कार्यक्रम लगभग तय है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed