सब्सक्राइब करें

स्वाभिमानी बेटी को सलाम: पंक्चर बनाने वालीं राजकुमारी बनीं 'आगरा का गौरव', रोशनी संस्था करेगी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
rajkumari who made the puncture will get Agra Gaurav Samman
साइकिल के पहिये में हवा भरतीं राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में पंक्चर बनाने वाली राजकुमारी को ‘आगरा का गौरव’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। दयालबाग डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पंक्चर बनाकर छह लोगों के परिवार का भरण पोषण करती है और अपनी पढ़ाई का खर्च भी उठाती है। छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसने संघर्षों से लड़ना सीखा, लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। आज स्वाभिमानी राजकुमारी की हर कोई तारीफ करता है। शहर की रोशनी संस्था राजकुमारी को सम्मानित करेगी। 



पंक्चर की दुकान राजकुमारी के पिता हेत सिंह की है। वर्ष 2019 से उनकी तबीयत रहती है। तब से ही राजकुमारी पर दुकान संभालने की जिम्मेदारी आ गई। वह सुबह कम से कम दो घंटे और शाम को तीन घंटे से अधिक दुकान पर बैठती हैं। पंक्चर की इस दुकान से हुई कमाई और घर में एक गाय से मिलने वाले दूध को बेचकर किसी तरह खर्चा निकल आता है। 

Trending Videos
rajkumari who made the puncture will get Agra Gaurav Samman
राजकुमारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी के परिवार में पिता हेत सिंह, मां संतिया देवी, दो बहनें सीमा (14), लक्ष्मी (16) और एक भाई कन्हैया (16) हैं। राजकुमारी (18) सबसे बड़ी हैं। राजकुमारी ने हाईस्कूल और इंटर फर्स्ट डिवीजन से पास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumari who made the puncture will get Agra Gaurav Samman
राजकुमारी के पिता हेत सिंह - फोटो : अमर उजाला
'सभी जिम्मेदारी निभा रही मेरी बेटी'
राजकुमारी के पिता हेम सिंह ने बताया कि बेटी पर नाज है। मेरी राजकुमारी किसी राजकुमार से कम नहीं हैं। वह सभी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा कर रही है। काम से समय मिलने के बाद वह रात में दो घंटे हर रोज पढ़ाई करती है।  मां संतिया देवी ने कहा कि बेटी सभी की बात मानती है। मेरा और भाई-बहनों का बहुत ख्याल रखती है। सब काम करने के बाद अपनी पढ़ाई पर बैठ जाती है। कुछ बनना चाहती है।
rajkumari who made the puncture will get Agra Gaurav Samman
रोशनी संस्था करेगी राजकुमारी को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
'खुशी है, मेरे संघर्ष को समझा गया'
राजकुमारी ने कहा कि सच कहूं तो मुझे इस बात से खास फर्क नहीं पड़ता है कि मुझे सम्मानित किया जाएगा। हां, इस बात की खुशी है कि मेरे संघर्ष को समझा गया। मैं लड़ने के काबिल हूं। 
विज्ञापन
rajkumari who made the puncture will get Agra Gaurav Samman
रोशनी संस्था के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
19 दिसंबर को आयोजित होगा समारोह
रोशनी चैरिटेबिल ट्रस्ट 19 दिसंबर को सेंट पीटर्स कॉलेज में कन्या सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसी में आगरा गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। मैनेजिंग ट्रस्टी सरोज प्रशांत ने बताया कि राजकुमारी के अलावा भी अन्य युवतियों को सम्मानित किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed