बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub-Inspector Booked for Poisoning Wife: Dowry Allegations, Audio Chats Go Viral

UP: दरोगा ने पत्नी को दिया जहर, उसके माता-पिता और भाई ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर; दो साल पहले हुई थी शादी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में तैनात दरोगा पर पत्नी को जहर देने और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी नामजद हैं। पीड़िता के परिजनों ने ऑडियो और चैट वायरल कर मामले को तूल दिया, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
 

Sub-Inspector Booked for Poisoning Wife: Dowry Allegations, Audio Chats Go Viral
अस्पताल में भर्ती मीनाक्षी और दरोगा पति लोकेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी को जहर देने के आरोप में थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा लोकेश भाटी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उनके भाई और माता - पिता को भी नामजद किया गया है। डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।
Trending Videos

लोकेश भाटी के ससुर फरीदाबाद के चांदपुर निवासी संजय भाटी ने बताया कि उन्होंने बेटी मीनाक्षी की शादी 21 अप्रैल 2024 को बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी के साथ की थी। लोकेश भाटी वर्तमान में न्यू आगरा थाना में दरोगा के पद पर तैनात है। शादी में इक्कीस लाख नकद, स्कॉर्पियो कार और गहने दिए थे। शादी के बाद ससुराल में दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च की दोपहर लोकेश भाटी,उसकी मां शशि,पिता मुकेश और देवर धीरेश ने लायर्स कालोनी स्थित किराए के मकान में जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई थी। मामले में दरोगा पर पहले ही विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। परिजन ने बुधवार को डीसीपी सिटी अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

परिजनों ने वायरल किए ऑडियो
मामले में मीनाक्षी के पिता संजय ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और चैटिंग के स्क्रीन शॉट वायरल किए हैं। दो ऑडियो में कोई व्यक्ति नौ हजार रुपए में गलत काम के लिए लड़की लाने की बोल रहा है। वहीं स्क्रीन शॉट में एक व्यक्ति की दूसरी महिला से चैट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed