बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific Truck Crash in Agra: Iron Rods Pierce Cabin Two Dead Highway Jammed

आगरा में भीषण हादसा: ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, केबिन में घुस गईं सरियां; दो लोगों की मौत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में आईएसबीटी के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर में सरिया केबिन में घुसने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
 

Horrific Truck Crash in Agra: Iron Rods Pierce Cabin Two Dead Highway Jammed
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी के सामने बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक में लदी लोहे का सरिया और गार्डर आगे वाले ट्रक के चालक केबिन में घुस गए।
Trending Videos


इस दर्दनाक हादसे में केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से दोनों लोडेड वाहनों को किसी तरह हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। घायलों को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed