हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है, इसके लिए दूल्हा और दुल्हन अनोखे तरीके भी अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही फिरोजाबाद में देखने को मिला है, जहां दिल्ली की दुल्हन शादी में स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर जयमाल स्थल पर पहुंची। घराती और बरातियों ने फूल बरसाकर दोनों का स्वागत किया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। एका ब्लॉक के गांव रामपुर में स्कूटी पर सवार होकर स्टेज पर पहुंचने वाली दुल्हन काजल मंगलवार सुबह कार से विदा हुई। स्कूटी वाली दुल्हन को देखने के लिए गांव भर के लोग जुटे। सोशल मीडिया पर भी फिरोजाबाद की अनूठी शादी और स्कूटी पर स्टेज पर पहुंचने वाली दुल्हनिया वायरल हो गई। इस अनोखी शादी को लेकर फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। इलाके में भी दिल्ली की दुल्हन की खूब चर्चा रही।
शादी में दुल्हन की ग्रैंड एंट्री: दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर पहुंची मंडप, लोगों ने की फूलों की बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन