फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Nath Kovind Visit: वृंदावन में राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाए गए सात लंगूर, उत्पाती बंदरों से करेंगे रक्षा

Mon, 27 Jun 2022 09:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
ram nath kovind vrindavan visit langur in security of president in vrindavan
राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाए गए लंगूर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वृंदावन दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कृष्णा कुटीर से लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए बंदरों से बचाव के लिए लंगरों को तैनात किया गया है। 



वीआईपी पार्किंग से लेकर मंदिर मार्ग तक राष्ट्रपति को खुले रास्ते से होकर निकलना है। ऐसे में इस क्षेत्र में उत्पाती बंदरों से निपटने के लिए प्रशासन ने सात लंगूरों की व्यवस्था की है, लेकिन फिर भी बंदरों का आतंक प्रशासन को सकते में डाले हुए हैं। नगर निगम को आदेश दिया गया है कि जहां भी बंदरों के आने की संभावना है, वहां सफेद कपड़ा बांधा जाए या नेट लगाए जाएंगे, जिससे बंदर अंदर ना आ सकें।

ram nath kovind vrindavan visit langur in security of president in vrindavan
चश्मा छीन लेते हैं बंदर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने से एक पूर्व बंदरों का आंतक देखने को मिला। मंदिर सुरक्षा में लगाए गए कई पुलिसवालों के चश्मे बंदर ले गए। बता दें कि तीर्थनगरी में हजारों की संख्या बंदर हैं। आए दिन उत्पाती बंदर हमला कर श्रद्धालुओं को चोटिल कर देते हैं। इसको देखते हुए बंदरों से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
ram nath kovind vrindavan visit langur in security of president in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए रविवार देर शाम ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से गिरा घेर लिया गया है। मंदिर के एक किमी के दायरे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां सेना के जवान, आरपीएफ, पीएसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान तैनात किए हैं। हर आने-जाने पर विशेष निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ram nath kovind vrindavan visit langur in security of president in vrindavan
वृंदावन में यातायात किया बंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद महिला आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे वृंदावन में रहेंगे। इसके दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही यातायात खोला जाएगा। 
विज्ञापन
ram nath kovind vrindavan visit langur in security of president in vrindavan
श्रद्धालुओं को भी वापस किया गया - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के दृष्टिगत सुबह से ही वृंदावन में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ पूरे शहर में करीब छह घंटे ट्रैफिक संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। वृंदावन कट से वृंदावन की ओर एवं छटीकरा से वृंदावन की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed