फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Murder case: ब्लॉगर की हत्या में फरार आरोपियों की तलाश, आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद में दी दबिश

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
agra police searching absconding accused in the accused of blogger Ritika Singh murder
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लागर रितिका सिंह की हत्या के मामले में पति सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी तलाश में फिरोजाबाद और टूंडला में दबिश दी है। मगर, वो नहीं मिले हैं।



गाजियाबाद निवासी रितिका सिंह ने टूंडला के रहने वाले आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद वह पति से अलग हो गई। वह तीन साल से पति से अलग रह रही थी। वह ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट में किराये पर रहती थी। उसके साथ फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल भी रहता था।

शुक्रवार को रितिका की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पति आकाश गौतम और उसके चार साथियों पर है। पुलिस ने आकाश, उसके साथ आईं काजल और कुसुमा को शनिवार को जेल भेज दिया था। वहीं आकाश के साथ चेतन और अनवर अभी फरार हैं।

agra police searching absconding accused in the accused of blogger Ritika Singh murder
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि चेतन और अनवर टूंडला के रहने वाले बताए गए हैं। चेतन आकाश का मित्र है। वह महिला मित्र और अनवर को लेकर आया था। यह जानकारी आकाश ने पूछताछ में दी थी। चेतन और अनवर फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इसके लिए टीम टूंडला और फिरोजाबाद भी गई।
 
agra police searching absconding accused in the accused of blogger Ritika Singh murder
हत्यारोपी पति आकाश और महिला - फोटो : अमर उजाला

ऐसे कर रही पुलिस जांच

  • पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज हैं। इनमें आरोपी आकाश और उसके साथ आए चारों लोग नजर आ रहे हैं।
  • अपार्टमेंट मजदूर काम कर रहे थे। वह घटना के समय मौजूद थे। मजदूरों ने आकाश और महिलाओं को पकड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra police searching absconding accused in the accused of blogger Ritika Singh murder
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
  • घटना के बाद का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आकाश रितिका के गले में पड़ा दुपट्टा और हाथों में बंधी रस्सी को खोलता दिखा था।
  • गार्ड ने गेट पर आने पर आकाश से रजिस्टर में एंट्री कराई थी। इसमें उसने फ्लैट का नंबर गलत लिखा था। नंबर भी ठीक नहीं था। पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
agra police searching absconding accused in the accused of blogger Ritika Singh murder
रितिका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां मंजू और पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद बेटी के सपने टूट गए थे। आकाश हर पल उसका उत्पीड़न करता था। शादी के दो साल बाद ही जलाने की कोशिश की थी। इस बार उसकी जान ले ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed