{"_id":"5e2d23648ebc3e99ea77f289","slug":"republic-day-celebration-in-agra-police-line-parade-ground-last-farewell-to-three-not-three-rifle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने, राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने, राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी
Mon, 27 Jan 2020 11:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस का पर्व आगरा समेत पूरे ब्रज में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों समेत सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में बिजली विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत गाकर तिरंगे को सलामी दी। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। पुलिस लाइन में इस अवसर पर आयोजन हुए। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी और परेड मैदान में मंत्री और राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिस के जवान जोश, साहस और उत्साह से लबरेज थे।
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के पर्व पर आगरा के पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। जवानों ने परेड निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
पुलिस लाइन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के पर्व पर देश की सबसे पुरानी रायफल थ्री नॉट थ्री को अंतिम सलामी दी गई। बता दें कि इस बार थ्री नॉट थ्री को हटाकर पुलिस के जवानों को इंसास जैसे आधुनिक असलाह से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह थे
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह थे। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को नमन करते हैं। राज्यमंत्री ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
दमकल विभाग की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और आम लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं परेड के दौरान दमकल विभाग ने साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले जवानों के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी।