फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: 1.36 करोड़ रुपये लेकर भागे कर्मचारी पर 25 हजार का इनाम, अब तक छह गिरफ्तार, 85 लाख बरामद

Thu, 05 Jan 2023 01:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Reward of 25 thousand rupees on the arrest of the employee who ran away with the cash in Agra
आरोपी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 1.36 करोड़ रुपये बोरे में भरकर भागे ब्रिक्स इंडिया कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। छह आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि आरोपी विवेक कुमार साईं की तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 27 दिसंबर 2022 को कैश जमा करने आया था। कंपनी का 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके मामा, ममेरे भाई सहित छह आरोपियों को जेल भेजा था। उनके कब्जे से 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। आरोपी विवेक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मुख्य आरोपी विवेक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। 

Reward of 25 thousand rupees on the arrest of the employee who ran away with the cash in Agra
आरोपी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
रकाबगंज क्षेत्र में ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कार्यालय है। कंपनी में कैश कलेक्शन का काम होता है। सुरक्षाकर्मियों के साथ कंपनी के कर्मचारी उन कार्यालयों और कंपनियों में जाते हैं, जिनसे करार होता है। वहां से कैश लेकर बैंक में जमा करते हैं। 27 दिसंबर 2022 को कंपनी का कर्मचारी विवेक 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। 
 
Reward of 25 thousand rupees on the arrest of the employee who ran away with the cash in Agra
लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरा निवासी विवेक कुमार गाड़ी चालक राजवीर सिंह, कर्मचारी पुष्पेंद्र, बाबी यादव और सुरक्षाकर्मी केशव और रामनिवास के साथ बैंक तक गया था। अन्य कर्मचारी बाहर रह गए। विवेक कैश का बक्सा लेकर बैंक के अंदर गया था। इसके बाद 1.37 करोड़ रुपये बोरे में भरकर वह फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Reward of 25 thousand rupees on the arrest of the employee who ran away with the cash in Agra
रुपयों से भरी बोरी को बाइक पर रखकर ले गया आरोपी (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े पांच बजे तक विवेक ने कैश की रसीद कार्यालय में जमा नहीं कराई। मैनेजर शशिपाल यादव ने उसे फोन मिलाया तो उसका मोबाइल बंद था। जानकारी करने पर पता चला कि कैश जमा नहीं हुआ है। शाम को पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने कर्मचारी विवेक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Reward of 25 thousand rupees on the arrest of the employee who ran away with the cash in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में विवेक एक बाइक पर जाते हुए कैद है। बाइक की टंकी पर एक बोरा रखा था, उसमें कैश था। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। बक्सा विवेक ने बैंक में ही छोड़ दिया था। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed