{"_id":"62174f48bf4c3b02d016e2cd","slug":"russia-ukraine-war-kasganj-student-trapped-in-kiev-city-with-two-of-his-friends-in-ukraine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन में जंग: कासगंज का छात्र दो साथियों सहित कीव में फंसा, बमबारी के कारण फ्लाइट रद्द, परिवार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस-यूक्रेन में जंग: कासगंज का छात्र दो साथियों सहित कीव में फंसा, बमबारी के कारण फ्लाइट रद्द, परिवार चिंतित
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
छात्र शोभित और फरवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। रूस की सेना के हमलों से यूक्रेन में स्थिति लगातार बिगड़ रही है। युद्ध के हालात में कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। भारतीय छात्र-छात्राओं के सामने यूक्रेन से स्वदेश लौटने का संकट है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज का एक छात्र दो साथियों के साथ कीव एयरपोर्ट से भारत वापस आ रहे थे, लेकिन कीव और आसपास के इलाकों में बमबारी के बाद कीव में आपातकाल लागू हो गया, जिससे एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है। अपने हॉस्टल से साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर कासगंज का छात्र अपने दो साथियों के साथ परेशान हो रहा है। यहां के उसके परिवार के लोग चिंतित हैं। वह भारत सरकार से छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
2 of 5
छात्र शोभित
- फोटो : अमर उजाला
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था, लेकिन गुरुवार ने रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। जिससे यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के परिजन चिंतित हैं। शहर के मिशन चौहारे निवासी कारोबारी राजकुमार माहेश्वरी का पुत्र शोभित माहेश्वरी यूक्रेन के विनीसिया में एमबीबीएस का छात्र है। वह वहीं पर हॉस्टल में रहता है।
3 of 5
कासगंज में छात्र शोभित के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शोभित के पिता राजकुमार ने उसको वापस भारत बुलाने के लिए टिकट कराया था। भारतीय समय के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.30 बजे भारत आने के लिए उसकी फ्लाइट थी। उसे यह फ्लाइट कीव एयरपोर्ट से पकड़नी थी, लेकिन कीव व आसपास के इलाके में बमबारी होने के कारण कीव का एयरपोर्ट खाली करा दिया गया। जिससे फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेंगलुरू का छात्र फरवीन
- फोटो : अमर उजाला
शोभित के साथ बेंगलुरू का एक छात्र फरवीन और छात्रा आयशा भी है। इनको एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया है। शोभित के पिता ने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई है। इन तीनों को हॉस्टल वापस जाने के लिए टैक्सी आदि का साधन नहीं मिल पा रहा है। भारतीय छात्र खौफ में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कासगंज में छात्र शोभित के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शोभित के माता-पिता उसकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। वह लगातार उससे फोन के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। शोभित के पिता राजकुमार व परिजनों ने भारत सरकार से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।