फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल दी तकदीर: केसर की खेती से चमकी किसान की किस्मत, गेहूं छोड़कर तैयार की थी फसल

Sat, 01 May 2021 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 May 2021 04:48 PM IST
सार

बाह तहसील के गोकुलपुरा निवासी अनार सिंह खेती के साथ नलकूप की बोरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं व बाजरा की खेती में लगातार घाटा हो रहा था। घुमंतू पशुओं से फसल की रखवाली में दिन-रात एक करने के बाद फसल बच नहीं पा रही थी।

विज्ञापन
Saffron Cultivation Shining Luck of Farmer In Agra
केसर की खेती करने वाले किसान अनार सिंह - फोटो : अमर उजाला
परंपरागत खेती से घट रही कमाई से जूझ रहे गोकुलपुरा (भदरौली) के किसान अनार सिंह ने इस बार गेहूं की फसल छोड़कर केसर की खेती की। इससे उन्होंने अपनी तकदीर और खेत की तस्वीर दोनों बदल दी। सिर्फ एक बीघा खेत में 12 किलोग्राम केसर की पैदावार कर उन्होंने करीब तीन लाख रुपये कमाए। जबकि लागत करीब 25 हजार रुपये आई थी। 

 
Saffron Cultivation Shining Luck of Farmer In Agra
केसर की खेती - फोटो : अमर उजाला
बाह तहसील के गोकुलपुरा निवासी अनार सिंह खेती के साथ नलकूप की बोरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं व बाजरा की खेती में लगातार घाटा हो रहा था। घुमंतू पशुओं से फसल की रखवाली में दिन-रात एक करने के बाद फसल बच नहीं पा रही थी। नलकूप की बोरिंग करने के दौरान ही उन्होंने जालौन में केसर की खेती देखी।
Saffron Cultivation Shining Luck of Farmer In Agra
केसर की खेती - फोटो : अमर उजाला
किसान से इसकी जानकारी ली। फिर, एक बीघा खेत के लिए 10 हजार रुपये में केेसर का आधा किलो बीज खरीदा। हिम्मत कर केसर की खेती कर डाली। खाद, सिंचाई आदि में करीब 15 हजार रुपये लगा। बताया कि 12 सिंचाई करनी पड़ी। इसके बाद एक बीघा खेत में 12 किलोग्राम केसर की उपज हुई है। जो घर से ही करीब तीन लाख रुपये में बिक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saffron Cultivation Shining Luck of Farmer In Agra
केसर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कांटे होने से घुमंतू पशुओं का भी डर नहीं
किसान अनार सिंह ने बताया कि गेहूं, बाजरा, सरसों की फसलों को घुमंतू पशु बर्बाद कर डालते हैं। दिन-रात रखवाली करनी पड़ती है। केसर में फूल पत्तियों के साथ कांटे होने की वजह से आवारा पशुओं से नुकसान का भी डर भी नहीं रहता।
विज्ञापन
Saffron Cultivation Shining Luck of Farmer In Agra
किसान अनार सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रेरित होकर अन्य किसान खरीद रहे बीज
केसर की फसल से किसान अनार सिंह की किस्मत चमकी तो दूसरे किसान भी केसर की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित हुए है। गांव के कई किसान बीज खरीद रहे हैं। साथ ही अनार सिंह से खेती की जानकारी भी लेने आते हैं। किसान अजयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, जोधाराम ने बताया कि वे भी केसर की खेती करेंगे। पशुओं से रखवाली का झंझट नहीं रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed