{"_id":"639ee5f0f3d0c774412c552f","slug":"scientist-wife-sitting-on-threshold-of-her-in-laws-house-entered-efforts-of-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: चार दिन से ससुराल की चौखट पर बैठी थी वैज्ञानिक की पत्नी, पुलिस के प्रयास से मिला घर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: चार दिन से ससुराल की चौखट पर बैठी थी वैज्ञानिक की पत्नी, पुलिस के प्रयास से मिला घर में प्रवेश
Sun, 18 Dec 2022 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के राजा का बाग में चार दिन से एक विवाहिता घर के बाहर बैठी हुई थी। सर्द रातें भी उसने ठिठुरते हुए काटीं। मामला संज्ञान में आने के बाद देर शाम सीओ सिटी ने दोनों पक्ष को समझाने बुझाने के बाद विवाहिता को घर में प्रवेश कराया।
पीड़ित महिला और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
12 दिसंबर 2022 को अवधेश देवी पुत्री राधा को लेकर उसकी ससुराल पहुंची तो ससुर ने कमरे में ताला डाल दिया। उसे घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी घर के बाहर ही बैठ गईं।
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
राधा का आरोप था कि एक दरोगा जांच के लिए आए तो उन्होंने घर में दाखिल कराए जाने बजाय उसे समझौता करने के लिए दबाव बनाते हुए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
चार दिनों से पीड़िता घर के बाहर ही खुले में बैठी हुई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद देर शाम सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने पीड़िता व ससुरालीजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण करते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिसके चलते आपस में विवाद उतपन्न हो। दोनों पक्ष सहमत होने के बाद राधा को उसके घर में प्रवेश दिलाया गया।