पर्यटन सीजन शुरू होते ही ताजमहल का दीदार मुसीबत से भरा हो गया है। रविवार को ताज पर पहुंचे पर्यटकों को एक से दो घंटे तक लाइन में लगकर प्रवेश का इंतजार करना पड़ा। गेट पर धक्कामुक्की में कई महिलाएं व बच्चे दब गए। पर्यटकों में हाथापाई भी हुई। एएसआई के इंतजाम नाकाफी रहे। रविवार को 30,668 देसी-विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का भ्रमण किया।
{"_id":"618811eed6bcdf0f78536e95","slug":"scuffle-between-tourists-at-the-entrance-of-taj-mahal-due-to-huge-crowd","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के प्रवेश द्वार पर हाथापाई: अव्यवस्थाओं के बीच 30668 पर्यटकों ने किया ताज का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के प्रवेश द्वार पर हाथापाई: अव्यवस्थाओं के बीच 30668 पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
Mon, 08 Nov 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
रविवार को ताजमहल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर टिकट स्कैन करने में ही दो से तीन मिनट लग रहे थे, जबकि चेकिंग में भी दो मिनट का समय लग रहा था। इस कारण लाइन में लगे पर्यटकों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई तक हो रही थी।
भीड़ में दबने से रोने लगे बच्चे और महिला
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे दब गए। चीखपुकार होने पर ही लोग दूर हटे। गुरुग्राम से आए मनीष गुप्ता का कहना था कि इस तरह की अव्यवस्थाएं रहीं तो दोबारा कौन आना चाहेगा। दो घंटे के बाद ताज में प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को ताजमहल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। अब ताजमहल पर टिकट विंडो से टिकट विक्रय होने चाहिए। इससे भी भीड़ कम होगी। क्राउड मैनेजमेंट के लिए कुछ किया नहीं जाता है।
विज्ञापन
आगरा किले के बाहर लगी पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किले पर भी लगी रहीं लाइनें
आगरा किले पर भी 7177 पर्यटकों ने भ्रमण किया। किले के गेट पर भी प्रवेश के लिए दोपहर बाद तक कतारें लगी रहीं।
स्मारक - संख्या
ताजमहल - 30668
आगरा किला - 7177
सिकंदरा - 1360
मरियम टूम - 56
फतेहपुरसीकरी - 2168
एत्माद्दौला - 740
महताब बाग - 365
रामबाग -196
आगरा किले पर भी 7177 पर्यटकों ने भ्रमण किया। किले के गेट पर भी प्रवेश के लिए दोपहर बाद तक कतारें लगी रहीं।
स्मारक - संख्या
ताजमहल - 30668
आगरा किला - 7177
सिकंदरा - 1360
मरियम टूम - 56
फतेहपुरसीकरी - 2168
एत्माद्दौला - 740
महताब बाग - 365
रामबाग -196