{"_id":"61879d39253deb64474da9bb","slug":"huge-traffic-jam-on-yamuna-expressway-after-diwali-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम: त्योहारी छुट्टी पर बिगड़ी ट्रैफिक की चाल, जाम में फंसे हजारों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम: त्योहारी छुट्टी पर बिगड़ी ट्रैफिक की चाल, जाम में फंसे हजारों वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों वाहन रेंगते नजर आए। कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। नोएडा की तरफ जाने वाली साइड पर वाहन जाम में खड़े रहे।
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: जाबरा टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपोत्सव की छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को लोग दिल्ली-नोएडा के लिए लौटे तो यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ऐसा रेला रहा कि आगरा और मथुरा जिले के टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक कई किलोमीटर से लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इन कतारों में फंसे हजारों वाहन दिनभर रेंगते रहे। आलम यह रहा कि टोल पार करने में एक-एक वाहन को आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा था।
यमुना एक्सप्रेसवे पर यह जाम आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर ज्यादा था। आगरा के खंदौली टोल पर शाम तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। टोल पर पानी की व्यवस्था भी नहीं होने के कारण जाम मे फंसे लोग परेशान भी रहे। वहीं टोल की पर्ची काट रहे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। जाम के कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं। पुलिस ने किसी तरह एबुंलेंस को गलत दिशा से होकर दिल्ली के लिए निकलवाया।
खंदौली टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसी राम गुर्जर ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। रविवार को यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया। एक्सप्रेसवे पर एक साथ दोगुने वाहन आ जाने से जाम की स्थिति बनी।
3 of 5
मथुरा: जाबरा टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जाबरा टोल पर रविवार सुबह से ही नोएडा की ओर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा। शाम को ट्रैफिक के दबाव से टोल पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों की तीन किमी से अधिक लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जाबरा टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाबरा टोल इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया की त्योहार मना कर लोगों के वापस लौटने के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बढ़ गया। इसे कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई। दिन में 40 हजार से अधिक वाहन गुजरे।
विज्ञापन
5 of 5
खंदौली टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आम दिनों में निकलते हैं 15 हजार से अधिक वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर आम दिनों में लगभग 15-18 हजार वाहन रोजाना निकलते हैं, लेकिन त्योहार मनाने के बाद रविवार को लगभग 40 हजार वाहन निकले। इसी से जाम के हालात पैदा हुए। सूत्रों के मुताबिक शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही एक लाख वाहन गुजर गए, जबकि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 50 हजार वाहनों का है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।