{"_id":"5d978d168ebc3e0173477acc","slug":"sexual-assault-with-girl-in-orphanage-home-agra-update-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनाथालय की युवती से दुष्कर्मः तीनों आरोपी भेजे जेल, कबूली छेड़छाड़ की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथालय की युवती से दुष्कर्मः तीनों आरोपी भेजे जेल, कबूली छेड़छाड़ की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवती से बात करतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अनाथालय में युवती 13 साल से रह रही है। वह गुरुवार दोपहर को एक बजे अनाथालय की छत से यमुना में कूद गई थी। यहां पर पानी नहीं था। रेत पड़ी थी। उसके सिर में चोट लगी थी। उसने एक एनजीओ की युवती को दुष्कर्म की जानकारी दी थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने अनाथालय के सफाई कर्मी, रसोइये और अनाथालय में रह रहे युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों से रात भर पूछताछ की। इसमें एक युवक ने बताया कि वह युवती से छेड़छाड़ करते थे। मगर, दुष्कर्म की बात से इंकार किया।
Trending Videos
अनाथालय के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अनाथालय की युवती से दुष्कर्म के तीनों आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की बात कबूल कर ली है। उधर, पीड़िता के मेडिकल की रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर काफी समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र में आश्रय दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम में जांच करतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने पिछली साल दसवीं का प्राइवेट फॉर्म भरा था। मगर, वह पास नहीं हो सकी थी। इसके बाद से उसने पढ़ाई बंद कर रखी है। अनाथालय के अन्य बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीपीओ ने कहा है कि अनाथालय पंजीकृत नहीं है। इसे पंजीकृत कराने के लिए दस दिन पहले एक पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा था। मगर, अनाथालय के संचालक नहीं आए। अब सवाल उठता है कि जब अनाथालय पंजीकरण के बिना चल रहा है तो उसका निरीक्षण क्यों नहीं किया गया। पत्र को रजिस्टर्ड डाक से क्यों भेजा गया?
अनाथ आलय में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एक अनाथाश्रम में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित ने आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनाथ आश्रम में बियर की खाली केन समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।
विज्ञापन
अनाथ आलय में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि अनाथ आश्रम में रहने वाले लड़के-लड़कियों के मोबाइल फोन भी चेक किए गए हैं। कई के फोन में आपत्तिजनक चैट मिली है। साथ ही कुछ ऐसे बैंक खाते भी मिले हैं, जिनमें दो से तीन हजार तक रकम ट्रांसफर की गई है। सभी की जांच कराई जा रही है।