फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां शैलपुत्री की आराधना करने को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

Sun, 29 Sep 2019 08:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2019 devotees gathered in devi temples agra news
नवरात्र पर देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन माता के शैलपुत्री की आराधना की गई। आगरा में देवी दर्शन को मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। भक्तों ने घट स्थापना की और शहर में जगह-जगह माता रानी के पंडालों में प्रतिमा स्थापित की गईं। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर माता की प्रतिमा को विराजमान किया। मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में भी देवी मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। 
shardiya navratri 2019 devotees gathered in devi temples agra news
नवरात्र पर देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। घरों में विधि विधान के साथ माता की चौकी स्थापित की गई। प्रमुख देवी माता मंदिरों में देर शाम तक कार्यक्रम चले। मंदिरों पर विशेष सजावट की गई है। डीजे लगाकर देर रात तक भक्त देवी के भजनों पर झूमते रहे। 
shardiya navratri 2019 devotees gathered in devi temples agra news
नवरात्र पर देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
राजा की मंडी स्टेशन स्थित चामुंडा देवी के मंदिर में सुबह से भक्तों का रेला उमड़ा। यहां बनाई गई कृत्रिम गुफा में लोगों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। शाम को यहां आरती के बाद भजनों हुए। इसके अतिरिक्त काली बाड़ी मंदिर, यमुना किनारा स्थित कामाख्या देवी मंदिर, एमजी रोड स्थित चामुंडा मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, प्रजापति माता मंदिर, पथवारी मंदिर, पथवारी बेलनगंज आदि मंदिरों में पूजा पाठ चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2019 devotees gathered in devi temples agra news
मथुरा के देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की मां चामुंडा देवी मंदिर, कंकाली, महाविद्या, पथवारी, कैला देवी, कैंट काली, पाताल देवी, बंगलामुखी आदि देवी मंदिरों पर सुबह से पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां का पूजन कर अखंड जोत लगाई। शाम को मंदिरों में मां का फूल बंगले सजाए गए। वहीं मंदिरों में आयोजित भजन संध्या में भक्तों ने देवी भजन गाकर मां का गुणगान किया। जगह जगह देवी जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
shardiya navratri 2019 devotees gathered in devi temples agra news
फिरोजाबाद के राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नवरात्र के पहले दिन राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में मंगला दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के तीन बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले वैसे ही जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। प्रथम दिन शैलपुत्री की आराधना करते हुए भक्तजनों ने व्रत रखा। पथवारी माता मंदिर, वैष्णोदेवी धाम पर भी मंगला दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed