सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजें शिवालय, तस्वीरों में देखें झलकियां

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har-Bam-Bam on Mahashivratri see glimpses in pictures
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में महाशिवरात्रि का महापर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। महादेव के भक्त कांवड़ लेकर निकल पड़े हैं। शिवालय आज हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज रहे हैं तो वहीं कांवड़ यात्रा की रौनक भी देखते ही बन रही है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को दिन भर शिवालयों में तैयारियां चलती रहीं। शुक्रवार को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जा रहा। बृहस्पतिवार से ही शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गईं। शहर के प्रमुख शिव मंदिर श्री चांदेश्वर धाम और श्री भीमसेन महाराज मंदिर में दिन भर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य चलता रहा। श्रीभीमसेन महाराज मंदिर में फूल बंगला सजाने के साथ-साथ शाम को महादेव का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। बाजारों में भी बेर और धतूरा की जमकर बिक्री हुई। तड़के से शिवालयों में पूजा शुरू हो जाएगी।


 
Trending Videos
Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har-Bam-Bam on Mahashivratri see glimpses in pictures
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
सोमेश्वरनाथ और जखदर महादेव मंदिर में भी धूम
मैनपुरी के मंदिरों के साथ ही आसपास के कस्बों और गांवों में पड़ने वाले प्रमुख शिवालयों पर भी शिव भक्तों की धूप रहेगी। भोगांव के सोमेश्वरनाथ मंदिर और भांवत के जखदर महादेव मंदिर पर दूर-दूर से भक्त कांवड़ चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। यहां भी दिन भर तैयारियां चलती रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har-Bam-Bam on Mahashivratri see glimpses in pictures
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
शिवालयों में पुख्ता रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को राहत देने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी क्षेत्रााधिकारी और थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा के रूट पर भी पुलिस द्वारा लगातार व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 
Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har-Bam-Bam on Mahashivratri see glimpses in pictures
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
इस तरह करें पूजा
-शिव रात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान करवाएं, साथ ही माँ गौरी, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें।
-भगवान शंकर को केसर मिश्रित जल अर्पित कर, सभी को चंदन का तिलक लगाएं।

 
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har-Bam-Bam on Mahashivratri see glimpses in pictures
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
-तीन बेलपत्र, भांग धतूरा, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं।
-दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
-रूद्राक्ष माला से ऊँ नमो भगवते रूद्राय, ऊँ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः मंत्र का जाप करें।
-शिव सहस्रनाम, शिव चालीसा या शिव पुराण का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed