सब्सक्राइब करें

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: डॉ. अरिन्जय ने केवल सात मरीजों का रिकॉर्ड दिया, आधे घंटे में जांच समिति की बैठक खत्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Jun 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Shri Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case: Ima Complaint For Not Give Record
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल प्रकरण की जांच के लिए मरीजों का रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। बार-बार कहने पर भी आरोपी चिकित्सक सभी मरीजों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा रहे। जांच कमेटी ने आईएमए अध्यक्ष से शिकायत की है। दमघोंटू मॉकड्रिल में कथित 22 मरीजों की मौत की जांच आईएमए की विशेष समिति कर रही है। नौ जून को गठित कमेटी ने डॉ. अरिन्जय जैन से मरीजों के रिकॉर्ड मांग रही है। 18 दिन बाद समिति को 35 मरीजों का विवरण कहकर जानकारी सौंपी गई। लेकिन संबंधित में पैन ड्राइव में सात मरीजों का ही विवरण मिला है। इनमें भी सभी मरीजों के फोन नंबर दर्ज नहीं हैं। समिति के सदस्यों की मरीजों से बात नहीं हो पाई है और जांच आगे नहीं बढ़ पा रह। आईएमए की जांच समिति के सदस्यों ने इस पर नाराजगी भी जताई है। आईएमए अध्यक्ष से इस संबंध में शिकायत करते हुए रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए फिर से कहा है। 

 
Trending Videos
Shri Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case: Ima Complaint For Not Give Record
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

आधे घंटे में निबटी जांच समिति की बैठक, केवल दो सदस्य आए
श्री पारस अस्पताल के दमघोंटू मॉकड्रिल प्रकरण में 22 मरीजों की कथित मौत की जांच कर रही आईएमए की समिति की शनिवार को हुई बैठक में दो ही सदस्य शामिल हुए। संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे भी गैरहाजिर रहे। बैठक आधा घंटे में ही खत्म हो गई। शनिवार को आईएमए की जांच समिति की बैठक में डॉ. मुनीश्वर गुप्ता और डॉ. संजय चतुर्वेदी ही शामिल हुए। समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे भी नहीं आए तो औपचारिकता ही निभाई गई। बैठक में डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने सभी रिकॉर्ड मिलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महज सात मरीजों के रिकार्ड से कैसे जांच होगी। सभी रिकॉर्ड मिलने पर ही जांच में तेजी आएगी। डॉ. संजय चतुर्वेदी ने इसके लिए डॉ. अरिन्जय जैन से बाकी के रिकॉर्ड की मांग करने के बारे में बताया। करीब आधा घंटे के बाद बैठक खत्म हो गई। अब संयोजक के आने के बाद अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। पांच सदस्यीय समिति से डॉ. शरद गुप्ता पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। डॉ. डीवी शर्मा एक भी दिन बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। इससे जांच प्रक्रिया धीमी चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case: Ima Complaint For Not Give Record
आईएमए के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
बैठक में ये तय हुआ, सूची की फोटो कापी
मरीजों की सूची की तीन फोटोकापी कराई जाएंगी, जिसको तीनों सदस्यों को एक-एक कॉपी मिलेगी। इसका रिकॉर्ड आईएमए भवन, तोता का ताल में भी सुरक्षित रखा जाएगा। 
मरीजों से बात होगी
26 और 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती मरीजों की सूची में शामिल एक-एक मरीज से जांच समिति के सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता बात करेंगे और उनके बयान दर्ज कर रिपोर्ट बनाएंगे। इनकी भी तीन प्रतिलिपि बनाईं जाएंगी।
Shri Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case: Ima Complaint For Not Give Record
श्री पारस अस्पताल: मुख्य दरवाजे पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन की किल्लत
समिति अप्रैल में अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत पर भी रिपोर्ट बना रही है। बैठक में कहा गया कि इसे शासन को भी भेजा जाएगा, जिससे तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी न रहे और फिर किसी चिकित्सक पर प्रशासन ठीकरा न फोड़ दे।  

ये बोले जांच समिति के सदस्य, प्रदेश आईएमए की बैठक में था
प्रदेश आईएमए में भी मैं पदाधिकारी हूं और उसकी बैठक के सिलसिले के कारण जांच समिति की बैठक में शनिवार को भाग नहीं ले सका हूं। शनिवार को किन बिंदुओं पर जांच हुई, इसकी जानकारी की है। आगे की बैठक का मैं हिस्सा रहूंगा। 
-डॉ. सुधीर धाकरे, संयोजक जांच समिति

 
विज्ञापन
Shri Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case: Ima Complaint For Not Give Record
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्ड मिलने पर ही जांच तेज
सात मरीजों के रिकार्ड मिले हैं, इनसे बात की जा रही है, दो के फोन नंबर पर बात नहीं हो पा रही है। बाकी के मरीजों के रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए समिति संयोजक से कहा गया है। सभी रिकार्ड मिलने के बाद ही जांच में तेजी आएगी। -डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, समिति संयोजक 

डीएम से रिकॉर्ड के लिए मिलेंगे
जांच समिति ने सभी मरीजों का रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात कही है। डॉ. अरिन्जय जैन से भी इन्हें उपलब्ध कराने के लिए कह चुके हैं। उन्होंने अस्पताल में रिकॉर्ड होने की बात कही है। डीएम से अस्पताल की सील खुलवाकर रिकॉर्ड दिलाने के लिए मिलेंगे। - डॉ. राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष आईएमए  

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आगरा के लोग बोले- एसआईटी जांच से ही मिल पाएगी दोषियों को सजा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed