फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में चांदी कारखाना अग्निकांड: जलते हुए लोग, बिखरा सामान...विस्फोट से ऐसी तबाही, देखकर कांप जाएंगे

Fri, 13 Jun 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

आगरा के चांदी कारखाने में विस्फोट होने से दो लोगों की जान चली गई। 16 महीने पहले भी यहां अग्निकांड हुआ था। उस समय भी दो लोगों की जान गई थी। 
 

विज्ञापन
Silver factory fire in pictures: Burning people scattered goods explosion caused devastation shudder to see it
Silver factory fire in pictures - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के सराफा बाजार में चांदी के प्लांटों और कारखानों में इस तरह का हादसा पहली बार नहीं हुआ। 20 फरवरी 2024 को नमक की मंडी स्थित महल कॉम्प्लेक्स में 2 कारीगरों की जान गई थी। प्लांट में गैस रिसाव हुआ था। दोनों कारीगरों का दम घुट गया था। इस घटना के बाद अग्निशमन विभाग और अन्य ने मिलकर अभियान चलाया था। मगर, खानापूर्ति का आलम ही रहा कि एक और हादसा लापरवाही की वजह से हो गया।


जयपुर हाउस निवासी मुरारीलाल वर्मा महल काॅम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल पर चांदी पालिश का प्लांट चलाते थे। यह काॅम्प्लेक्स भी संकरी गली में बना हुआ है। आने-जाने के लिए जो रास्ता है, उसमें पैदल भी नहीं निकल पाते हैं। प्लांट में चांदी के जेवरात पर पाॅलिश की जाती थी।

ये भी पढ़ें -  चांदी कारखाना हादसा: एक फीट की सीढ़ियां, 10 फीट की दुकान...दो फ्लोर पर सात सिलिंडर; मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए


 
Silver factory fire in pictures: Burning people scattered goods explosion caused devastation shudder to see it
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना वाले दिन कारीगर रवि और आकाश वाइब्रेटर में चांदी पाॅलिश के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल डाल रहे थे। इस दाैरान गैस बन जाने से कारीगरों का दम घुट गया था। प्लांट में माैजूद ग्राहक बाहर भाग गए थे। आकाश और रवि की माैत हो गई थी। घटना के बाद अग्निशमन विभाग व अन्य ने अभियान चलाया। मगर, सख्त कार्रवाई न होने से प्लांट और कारखाने अब भी संचालित हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चांदी गलाने के कारखाने में गैस रिसाव की वजह से हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें -  UP: पति के खातिर सब सहती रही...नौशाद निकला दरिंदा, जिस्म से किया ऐसा खिलवाड़; जीते जी मर गई वो


 
Silver factory fire in pictures: Burning people scattered goods explosion caused devastation shudder to see it
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तंग गलियों में कारखाने और प्लांट
कोतवाली के कई बाजारों में जूता, कपड़ा, सोना-चांदी, बर्तन, खिलाैनों आदि का व्यापार होता है। तंग गलियों में बहुमंजिला मार्केट हैं। संकरे रास्तों में चांदी गलाने के कारखाने और पाॅलिश के प्लांट भी चल रहे हैं। अकेले सोने-चांदी से ही करोड़ों का टैक्स प्राप्त होता है। इसके बावजूद बाजार में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं हैं। आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि एडीए और अग्निशमन विभाग भी इन पर ध्यान नहीं दे रहा है। बाजार में गलियां भी 3 से 5 फीट की हैं। हादसा होने पर इन गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। दमकल भी नहीं पहुंच सकती है। कई बार केमिकल और सिलिंडर की वजह से हादसे होते हैं। मगर, छोटी घटना बाहर नहीं आ पाती है। पुलिस प्रशासन तक बड़ी घटनाएं ही पहुंच पाती हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: तेज धमाका...दुकानों और शोरूमों के टूट गए शीशे, आग में जलते लोग, दो की मौत; खौफनाक दृश्य का CCTV वायरल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Silver factory fire in pictures: Burning people scattered goods explosion caused devastation shudder to see it
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एडीए नहीं दे रहे ध्यान
लोगों का कहना है कि केमिकल का प्रयोग और भट्ठी चलाने पर भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं करता है। बाजार में प्लांट और कारखानों की कभी चेकिंग नहीं होती है। अधिक मात्रा में रखे गए सिलिंडर को भी चेक करने कोई नहीं आता है। अग्निशमन विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। नियमों की अनदेखी पर एडीए भी आंख बंद किए है। कई दुकानों और घरों को तोड़कर नए कॉम्प्लेक्स तक तैयार हो गए हैं। कई बार सीलिंग की कार्रवाई होती है। मगर, उसे बाद में इंजीनियर की सांठगांठ से खोल भी दिया जाता है।

ये भी पढ़ें -  आगरा चांदी कारखाना आग: 25 साल पहले महाराष्ट्र से आए थे सुनील, जो व्यापार जमाया...वो ही बन गया मौत की वजह


 
विज्ञापन
Silver factory fire in pictures: Burning people scattered goods explosion caused devastation shudder to see it
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
2:35 बजे : कारखाने में जोरदार विस्फोट होता है।
2:36 बजे : आसपास के लोग दहल जाते हैं। भागने लगते हैं।
2:45 बजे : कारीगर सीढि़यों से नीचे आने लगते हैं। एक कूद गया।
2:50 बजे : कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे।
2:55 बजे : डीसीपी सिटी और कई एसीपी पहुंच जाते हैं। वह लोगों को दूर हटाते हैं।
2:58 बजे : एक दमकल पहुंच गई, राहत कार्य शुरू होता है।
3:09 बजे : मार्केट की एक खिड़की तक पहुंचने के लिए सीढ़ी लगाई जाती है।
3:15 बजे : कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए पानी डाला जाता है।
3:22 बजे : अग्निशमन विभाग के विशेष वाहन के साथ एंबुलेंस भी बुलाई जाती है।
3:42 बजे : कारखाने में रखे एलपीजी सिलिंडर को एक के बाद एक निकाला जाता है।
3:51 बजे : एक व्यक्ति को कारखाने से निकालकर एंबुलेंस से ले जाया गया।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed