{"_id":"6a03fb675d6441774308e358","slug":"sisters-kept-warning-him-but-brother-walked-towards-death-in-yamuna-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना हादसा: चार की मौत, मना करती रहीं बहनें, काल की तरफ बढ़ गया भाई; आंखों के सामने मौत ने झकझोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना हादसा: चार की मौत, मना करती रहीं बहनें, काल की तरफ बढ़ गया भाई; आंखों के सामने मौत ने झकझोर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 09:47 AM IST
सार
आगरा के यमुना हादसे में चार की मौत हो गई। बहन संध्या अपने भाई विक्की को डूबते हुए देखती रह गई, लेकिन उसे बचा नहीं सकी। संध्या बार-बार यही कहकर रोती रही कि भाई मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा था, मगर गहरे पानी ने उसे निगल लिया।
विज्ञापन
यमुना हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में मंगलवार को खेल-खेल में नहाने गईं चार जिंदगियों का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो गया। हादसे के बाद घाट पर शव निकाले जाने पर महिलाओं की चीत्कार और पुरुषों की आंखों से बहते आंसू देखकर हर किसी की रूह कांप गई। रोते-बिलखते परिजन को संभालने वाले भी हुए लोग खुद भी रो पड़े।
Trending Videos
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संध्या ने बताया कि विक्की, महक, कान्हा, रिया और अंशु नदी में 10-12 कदम ही जा पाए थे, तभी डूबने लगे। वह बचाने के लिए नदी में उतर गई। भाई विक्की दूर था। वह हाथ हिला रहा था। उसे तैरना नहीं आता था। काजल भी आगे बढ़ी गई मगर विक्की हाथ नहीं आ सका। तभी गोताखोर भी आ गए। वह नाव से डंडा लाकर विक्की को निकालने की कोशिश करती संध्या की तरफ बढ़ाने लगे मगर विक्की सहित अन्य डूब गए। बाद में गोताखोर संध्या और काजल को बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिया ने मां से की थी वीडियो कॉल पर बात
घटना की जानकारी पर रिया की मां पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई। वह रोते-रोते बेहाल हो गईं। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे थे। वे कह रही थीं कि बेटी ने सुबह ही वीडियो कॉल पर बात की थी। कह रही थी कि पार्टी में काफी मजा आया। वो अब अन्य बच्चों के साथ ही है। जल्द घर वापस आ जाएगी।

विलाप करती बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मना किया, फिर भी नहीं माने
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी लोग जब घाट पर आए तो किनारे पर पानी की गहराई अधिक होने की वजह से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माने। सभी ने एक साथ नदी में छलांग लगा दी, लेकिन कुछ ही देर में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कमला नगर और ट्रांस यमुना पुलिस, गोताखोर और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया।

9 महीने पहले हुई थी कान्हा के पिता की माैत
13 वर्षीय विक्की का शव मिलने पर परिजन बेहाल हो गए। उन्होंने एंबुलेंस रोककर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजन को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कान्हा के पिता रिंकू उर्फ आकाश की नौ महीने पहले ही हृदयाघात से मौत हुई थी। कान्हा की मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट गया।