{"_id":"62a6ea5375e2ad25ad24a567","slug":"soldiers-martyred-by-lightning-funeral-today-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: आकाशीय बिजली गिरने से शहीद सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा आंसुओं का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आकाशीय बिजली गिरने से शहीद सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा आंसुओं का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजी गलियां
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारामूला गुलमर्ग में एलएसी पर तैनाती के दौरान बिजली गिरने से बाह के रहने वाले सैनिक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। रविवार दोपहर बाद सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी भी शहीद की अंतिम यात्रा में पहुंचने से लोगों को नहीं रोक सकी। गांव में शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचते ही सबकी आंखें नम हो गईं। घर की छत चहारदीवारी और सड़कों पर भारी संख्या में भीड़ शहीद का एक झलक पाने के लिए बेताब रही। घर से सेना के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि स्थल तक तिरंगा यात्रा के साथ ले गए। इससे पहले जिलाधिकारी आगरा द्वारा श्रीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए जवान लोकेंद्र सिंह तोमर के पार्थिव शरीर को मिलिट्री हॉस्पिटल आगरा में पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
2 of 6
सैनिक का पार्थिव शरीर ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के गुलमर्ग (बारामूला) में तैनात भदरौली के लाल लोकेंद्र सिंह तोमर (32) की एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर बिजली गिरने से जान चली गई। 18 राजपूताना राइफल्स के जवान का रविवार दोपहर बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
3 of 6
भारत माता के गूंजे जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
भदरौली के किसान महाराज सिंह तोमर और कंबोदी देवी के पुत्र लोकेंद्र सिंह वर्ष 2011 में भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में जरार की ललिता से उनकी शादी हुई। वर्तमान में 18 राजपूताना राइफल्स की यूनिट के साथ गुलमर्ग (बारामूला) में एलएसी पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से लोकेंद्र झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तिरंगे के साथ दी गई विदाई
- फोटो : अमर उजाला
लोकेंद्र का सात साल पहले जरार की ललिता से विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे अभी (4) और अर्पिता (2) हैं। हादसे के वक्त बच्चों के साथ ललिता आगरा में थी। परिजनों ने उसे अभी घटना की जानकारी नहीं दी है। जबकि मां कंबोदी देवी भदरौली में थी। वह भी बेटे की जान जान से अनजान थीं।
विज्ञापन
5 of 6
जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई माह पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर पहुंचे लोकेंद्र से पिता महाराज सिंह की बात हुई थी। बेटे ने बताया था कि एलएसी पर पोस्टिंग है। इस पर उन्होंने कहा था कि बेटे डटकर लड़ना। यह बताते हुए महाराज सिंह की आंखों में गर्व और गौरव के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि बेटे को खोने का गम है पर उसकी कुर्बानी पर गर्व है। समाजसेवी ध्रुव शर्मा ने बताया कि लोकेंद्र में देश भक्ति का जुनून था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।