फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकारों ने सजाई विश्वविद्यालय की चहारदीवारी, दिया ईंधन बचाने का संदेश, देखें तस्वीरें

Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students gave message to save fuel by paintings in agra
पेटिंग्स का अवलोकन करते कुलपति व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पेट्रोलियम मंत्रालय के बैनर तले ललित कला संस्थान की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने 'ईंधन को कैसे बचाएं' थीम पर विश्वविद्यालय की चहारदीवारी पर चित्र बनाए। 
Students gave message to save fuel by paintings in agra
विश्वविद्यालय की चहारदीवारी पर चित्रकारी - फोटो : अमर उजाला
कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने इसका अवलोकन किया। इसके बाद जुबली हाल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों ने रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे से चित्र बनाना शुरू किया, सोमवार सुबह इसे पूरा किया गया।
Students gave message to save fuel by paintings in agra
छात्राओं को पुरस्कृत करते कुलपति - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान में कला दीर्घा तैयार हो रही है। यह भविष्य में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगी। यह आगरा का मान बढ़ाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Students gave message to save fuel by paintings in agra
कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कलाकृतियां समाज के लिए उपयोगी और चित्त को आकर्षित करने वाली होनी चाहिए। कार्यक्रम में ललित कला संस्थान की निदेशक प्रो. विनीता शर्मा, प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. शार्दूल मिश्रा, डॉ. बीडी शुक्ला, डॉ. गिरजाशंकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Students gave message to save fuel by paintings in agra
छात्राओं को पुरस्कृत करते कुलपति - फोटो : अमर उजाला
चित्रकला प्रतियोगिता में पांच कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में पांच-पांच छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, द्वितीय स्थान दयालबाग शिक्षण संस्थान और तृतीय स्थान ललित कला संस्थान की टीम ने प्राप्त किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed