लंबे अंतराल के बाद ताजमहल पर देसी-विदेशी पर्यटकों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या आम दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना तक पहुंच जाती है। रविवार को 18 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। मुख्य गुंबद से लेकर दोनों गेटों तक पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। ताजमहल पर रविवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया। दोपहर तक पश्चिमी गेट और पूर्वी गेटों पर लंबी लाइनें लग गईं। गेटों पर चेकिंग में देरी के कारण उमस भरी गर्मी में पर्यटकों को आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि गेट पर केवल सुरक्षा जांच की जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग आदि नहीं।
{"_id":"6134fdc88ebc3e61d730c8d2","slug":"taj-mahal-18-thousand-tourist-visits-on-sunday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाह ताज: सप्ताहांत में पर्यटकों से 'गुलजार' ऐतिहासिक स्मारक, मुख्य गुंबद तक लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह ताज: सप्ताहांत में पर्यटकों से 'गुलजार' ऐतिहासिक स्मारक, मुख्य गुंबद तक लगी कतारें
Mon, 06 Sep 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताज परिसर में कब्रें देखने जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी ज्यादा रहा। यहां मुख्य गुंबद पर भी लाइनें लगी रहीं। लंबे समय के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखा गया। रविवार को 18041 पर्यटकों ने ताज के दीदार किए।
ताजमहल पर सैलानियों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
गेटों पर थर्मल स्क्रीनिंग नहीं
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ताज के दोनों गेटों पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए टीमें लगाई हैं, लेकिन भीड़ के कारण दोनों ही गेटों पर व्यवस्थाएं ध्वस्त रहीं। थर्मल स्क्रीनिंग इक्कादुक्का पर्यटक ही करवा पा रहे थे। यहां दोपहर बाद यहां टीमें भी नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले साल ताजमहल कोरोना संक्रमण के चलते 188 दिनों तक बंद रहा था। वहीं 2021 में भी दो महीने से अधिक समय तक ताजमहल में तालाबंदी थी। अब ताजमहल शनिवार और रविवार को खुल रहा है। ऐसे में सैलानियों के साथ-साथ पर्यटन संस्थाओं में भी खुशी है।
विज्ञापन
ताजमहल पर सेल्फी खींचतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक पर्यटक
आगरा किला 3814
सिकंदरा 892
मरियम टूम 50
एत्माद्दौला 215
रामबाग 110
फतेहपुरसीकरी 515
आगरा किला 3814
सिकंदरा 892
मरियम टूम 50
एत्माद्दौला 215
रामबाग 110
फतेहपुरसीकरी 515