सप्ताहभर में ही कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार से ताजमहल देखने आने वाले सैलानियों के कदम ठिठक रहे हैं। सात दिन के अंदर ताज पर 75 फीसदी सैलानी घट गए। बीते शनिवार को ताज पर 37,834 पर्यटक पहुंचे थे और टिकटों को लेकर मारामारी मची रही थी, वह इस शनिवार को नजर नहीं आई। महज 9547 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। यह संख्या बीते शनिवार से महज 25 फीसदी यानी एक चौथाई है। केवल ताजमहल नहीं, बल्कि आगरा किला समेत सभी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट आई है। वीक एंड कर्फ्यू और देश के कई शहरों में लॉकडाउन की आशंका गहराने के कारण लोगों में पर्यटन स्थलों तक जाने में डर लग रहा है। होटलों में वीक एंड की बुकिंग धड़ाधड़ कैंसिल हो रही हैं।
{"_id":"61da96467c3ccd489d5f6542","slug":"taj-mahal-tourist-reduce-due-to-corona-virus-infection-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना की रफ्तार से ताजमहल पर ठिठके सैलानियों के कदम, लॉकडाउन की आशंका से पयर्टन स्थलों पर जाने से डरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना की रफ्तार से ताजमहल पर ठिठके सैलानियों के कदम, लॉकडाउन की आशंका से पयर्टन स्थलों पर जाने से डरे लोग
Sun, 09 Jan 2022 01:31 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर गर्म कपड़ों में आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में फंसने का डर
कोरोना की तीसरी लहर के डर से पर्यटकों ने वीक एंड पर आना कम कर दिया है। वीक एंड कर्फ्यू के कारण पर्यटक घर से बाहर निकलना नहीं चाहते। उन्हें डर है कि कहीं वह घूमने निकलें और किसी लॉकडाउन में फंस जाएं। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
संक्रमण से डरे लोग
एक जनवरी को केवल पांच केस थे, लेकिन सप्ताहभर में ही आगरा में 750 केस हो गए। इतनी तेज रफ्तार दिल्ली, एनसीआर में भी है, जहां से पर्यटक आते हैं। बेहद तेजी से फैले संक्रमण ने लोगों को डरा दिया है, जिस असर शनिवार को देखने को मिला। - रमेश वाधवा, अध्यक्ष, एचआरओए

ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
फ्लाइट से बेंगलुरु, मुंबई से लौट रहे युवा
बेंगलुरु, पुणे, मुंबई आदि शहरों में कोरोना के बेहद तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण ऑफिसों की जगह वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया गया, जिससे इन शहरों में रह रहे आगरा और पड़ोसी जिलों के युवा फ्लाइट से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे लौट रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु से आ रही उड़ान दो दिनों से पूरी तरह से फुल है। बेंगलुरु और मुंबई से 180 यात्री आगरा आ रहे हैं, जबकि जाने वालों की संख्या 120 तक हो रही है। कोरोना केस बढ़ने से पहले आगरा से जाने वाले यात्रियों की संख्या 180 से ज्यादा होती थी, जबकि आने वाले सैलानियों की कम।

एक सप्ताह बाद एक चौथाई रह गए सैलानी
स्मारक एक जनवरी 8 जनवरी
ताजमहल 37,834 9547
आगरा किला 9,602 2620
सिकंदरा 3,122 364
फतेहपुर सीकरी 2,246 281
एत्माद्दौला 1,888 194
महताब बाग 1,286 98
रामबाग 883 48
मरियम टूम 164 23
स्मारक एक जनवरी 8 जनवरी
ताजमहल 37,834 9547
आगरा किला 9,602 2620
सिकंदरा 3,122 364
फतेहपुर सीकरी 2,246 281
एत्माद्दौला 1,888 194
महताब बाग 1,286 98
रामबाग 883 48
मरियम टूम 164 23