फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: संदल से महकी शाहजहां की कब्र, आज पेश होगी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर

Fri, 12 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Will Open At Friday For Shahjahan Urs
ताजमहल पर संदल की रस्म के लिए जाते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के 366 वें उर्स के दूसरे दिन ताजमहल संदल की खुशबू से महक उठा। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे ताज में शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों वाले तहखाने के दरवाजे को खोला गया। खुद्दाम ए रोजा कमेटी और ताजमहल उर्स कमेटी के सदस्यों के साथ एएसआई अधिकारी संदल लेकर तहखाने में पहुंचे और शाहजहां की कब्र पर संदल पेश किया। 
Taj Mahal Will Open At Friday For Shahjahan Urs
ताजमहल पर शाहजहां-मुमताज की कब्र पर संदल लगाते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में ढोल नगाड़ों और शहनाई के बीच शाहजहां के उर्स के दूसरे दिन संदल की रस्म हुई। खादिमों ने फातिहा पढ़ा और मिलाद शरीफ की रस्म हुई। उर्स कमेटी के सदस्यों ने मुल्क में अमन-चैन, दुनिया से कोरोना वायरस संक्रमण के खात्मे की दुआ की। शाम को ताजमहल में मुख्य मकबरे पर कव्वालियां गूंजती रहीं। शुक्रवार को उर्स के तीसरे और आखिरी दिन 1331 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। पूरे दिन ताज में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
 
Taj Mahal Will Open At Friday For Shahjahan Urs
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उमड़ पड़ा सैलानियों का सैलाब
ताजमहल में दोपहर दो बजे से पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहा। मुख्य मकबरे पर दो साल के बाद पहली बार इतनी भीड़ नजर आई। सेंट्रल टैंक से लेकर चमेली फर्श और ऊपर मुख्य मकबरे पर सैलानियों की लंबी कतार लगी रही। दो गज की दूरी और मास्क के बिना ही पर्यटक नजर आए। भीड़ ज्यादा होने से कोई रेलिंग से कूदा तो कोई मस्जिद के बजू टैंक में अठखेलियां करता नजर आया। एएसआई कर्मचारियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Will Open At Friday For Shahjahan Urs
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आज 1331 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर चढ़ेगी
उर्स के आखिरी दिन खुद्दाम ए रोजा कमेटी 1331 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश करेगी। शुक्रवार सुबह कुलशरीफ, कुरानख्वानी होगी। इसके बाद चादरपोशी, गुलपोशी, पंखे चढ़ाए जाएंगे। शाम को फोरकोर्ट में लंगर तकसीम किया जाएगा। सुबह से शाम तक स्मारक पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रहेगा। पश्चिमी गेट से चादर फोरकोर्ट में अंदर लाकर उसे दक्षिणी गेट से रॉयल गेट होते हुए मकबरे तक ले जाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Taj Mahal Will Open At Friday For Shahjahan Urs
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
उर्स के दौरान शुक्रवार को भी ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। शुक्रवार को पूरे दिन पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि ताजमहल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed