फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजबः दिवाली मनाने को मिठाई की दुकान से ड्राई फ्रूट्स भी चोरी कर ले गए चोर!

Fri, 06 Nov 2020 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Thief Stolen In Sweet Shop Before Diwali
मिष्ठान की दुकान से चोरों ने की ड्राई फ्रूट्स की चोरी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के थाना दक्षिण की आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर सेक्टर एक स्थित राधिका स्वीट्स हाउस की दुकान में चोरों ने बुधवार की रात को चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोर दुकान से ड्राई फ्रूट्स के चार थैले भी ले कर गए हैं।
Thief Stolen In Sweet Shop Before Diwali
राधिका स्वीट्स की दुकान पर चोरी की घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगर सेक्टर एक निवासी मनोज शर्मा पुत्र पन्ना लाल शर्मा अपने साथी विनय चौहान के साथ राधिका स्वीट्स हाउस एवं रेस्टोरेंट के नाम से दुकान का संचालन सुहागनगर सेक्टर एक में करते हैं। मनोज शर्मा ने बताया कि उनके साथी विनय चौहान बुधवार रात्रि करीब 11 बजे दुकान को बंद करके घर चले गए। 
Thief Stolen In Sweet Shop Before Diwali
राधिका स्वीट्स की दुकान पर चोरी की घटना - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो सामान बिखरा दिखाई दिया। इसकी जानकारी विनय को दी। सूचना पर विनय चौहान के साथ उनके अन्य साथी पहुंच गए। थानाध्यक्ष दक्षिण श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thief Stolen In Sweet Shop Before Diwali
राधिका स्वीट्स की दुकान पर चोरी की घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि चोर पड़ोस में खाली पड़े मकान से होकर अंदर आए हैं। चोर दुकान से करीब 40 हजार के करीब नकदी, ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। फिंगरप्रिंट लेने वाली टीम ने नमूने एकत्रित किए। थानाध्यक्ष दक्षिण श्याम सिंह ने बताया कि सुहागनगर में मिष्ठान की दुकान में चोरी की घटना हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Thief Stolen In Sweet Shop Before Diwali
राधिका स्वीट्स की दुकान पर चोरी की घटना, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन चोर 
रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोर काउंटर की ओर जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस कैमरे में आई फोटो के आधार पर चोरों की शनाख्त करने में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed