फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Taj Mahal: एक दिन में 35 हजार सैलानियों ने किया ताजमहल का दीदार, रविवार को भी लगी कतार

Sun, 26 Dec 2021 03:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Tourist Visited on Christmas 2021: thirty five thousand tourists visited the Taj Mahal on Christmas
Agra Taj Mahal: ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

सर्दी के मौसम में भी ताजमहल के लिए पर्यटकों की दीवानगी कम नहीं है। क्रिसमस की छुट्टियों के पहले दिन शनिवार को ताजमहल पर सैलानियों का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को भी ताज के दीदार के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की कतारें लगी हैं। दोपहर को यह भीड़ और बढ़ गई। वहीं शनिवार को 33,791 सैलानियों ने टिकट खरीदकर प्रवेश किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास वीआईपी मेहमानों, ग्रुप के आने के कारण शनिवार को 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल निहारा। सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक ताज पर पर्यटकों की भारी भीड़ बनी रही। दोपहर में ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटक दो से ढाई घंटे में प्रवेश कर सके। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे से आए कई सैलानी ताज देखे बिना अन्य स्मारकों पर चले गए। केवल ताज नहीं, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानियों की भीड़ रही।

Agra Taj Mahal Tourist Visited on Christmas 2021: thirty five thousand tourists visited the Taj Mahal on Christmas
Agra Taj Mahal: आगरा किला पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा किले पर दो से तीन हजार सैलानियों की संख्या रहती है, पर क्रिसमस पर 8 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। ताज के अंदर प्रवेश न कर पाए सैलानियों ने महताब बाग जाकर ताज निहारा, इसी वजह से महता बाग पर 689 सैलानी पहुंचे, जबकि अन्य वीक एंड पर इनकी संख्या 300 तक ही रहती है। 
Agra Taj Mahal Tourist Visited on Christmas 2021: thirty five thousand tourists visited the Taj Mahal on Christmas
Agra Taj Mahal: ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इतने पर्यटक आगरा आए 
स्मारक       -   पर्यटक
ताजमहल     - 33,791
आगरा किला     - 8067
फतेहपुर सीकरी -   1582
एत्माद्दौला     - 750
महताब बाग    -  689
रामबाग    -  277
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Tourist Visited on Christmas 2021: thirty five thousand tourists visited the Taj Mahal on Christmas
Agra Taj Mahal: ताजमहल में प्रवेश के लिए लगी कतारें - फोटो : अमर उजाला
नए साल से पहले ताजमहल पर पर्यटकों की आमद जरूर बढ़ी है, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने ताजनगरी की चिंता फिर बढ़ा दी हैं। क्योंकि इस साल होटलों में नए साल पर जश्न नहीं होंगे। भव्य समारोह भी स्थगित हो गए हैं। 
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Tourist Visited on Christmas 2021: thirty five thousand tourists visited the Taj Mahal on Christmas
Agra Taj Mahal: ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की संभावित तीसरी लहर और रात्रि कर्फ्यू के कारण होटलों में 70 फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई है। बुकिंग कराने वाले पर्यटक होटलों में फोन कर शहर में संक्रमण की स्थिति पूछ रहे हैं। जयपुर, दिल्ली, केरल व महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों ने सबसे ज्यादा बुकिंग रद्द कराई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed