{"_id":"6203ec24778f0e40943cf766","slug":"tourists-will-get-free-entry-for-three-days-in-the-taj-mahal-during-shah-jahan-urs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में 27 फरवरी से शाहजहां का उर्स: तीन दिन पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, तहखाने में देख पाएंगे असली कब्रें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में 27 फरवरी से शाहजहां का उर्स: तीन दिन पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, तहखाने में देख पाएंगे असली कब्रें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार फिर वो मौका आया गया है, जब पर्यटक ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। तीन दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यह मौका है शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स का। ताजमहल में इस बार मुगल शहंशाह शाहजहां का 367वां उर्स 27 फरवरी से शुरू होगा, जो तीन दिन तक चलेगा। तीनों दिन ताजमहल के तहखाने में बनी शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे।
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल के मुताबिक शाहजहां उर्स के पहले दिन 27 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक पर्यटक नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे। 28 फरवरी सोमवार को भी दोपहर दो बजे के बाद उर्स की परंपराएं शुरू होंगी और तब से शाम तक कोई भी नि:शुल्क प्रवेश कर सकता है।
2 of 5
ताजमहल के समीप शिल्पग्राम में होगा ताज महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
एक मार्च को उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह सूर्योदय से शाम सूर्यास्त तक नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। उर्स के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और ताज में तीनों दिन बड़े ढोल, ताशे, विज्ञापन सामग्री आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
3 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
तीनों दिन ताजमहल के तहखाने में बनी शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे। ताजमहल के मुख्य गुंबद में बने तहखाने के दरवाजों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद गुस्ल की रस्म होगी और असली कब्रों पर गुस्ल के बाद अजान होगी और फातिहा पढ़ी जाएगी। ताजमहल के गेट बंद होने तक कव्वालियां होती रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
झंडा, बैनर, पोस्टर, ढोल, लाइटर रहेगा प्रतिबंधित
उर्स के तीनों दिन ताज में प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर नहीं जा सकेंगी। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, झंडा, बैनर, पोस्टर, किताब, 36 इंच से बड़ा ढोल, बैंड बाजा, पेचकस, लाइटर, चाकू आदि नहीं ले जा सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।