सब्सक्राइब करें

दो भाइयों के लिए 'काल' बनकर आए ससुराल वाले, उजाड़ दी अपनी ही बहनों की 'दुनिया'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Two Brothers Died in Clash of Parents Property Dispute In Etah
राजवीर और कैलाश के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंद क्षणें का आक्रोश कई की जिंदगी तबाह कर गया। विवाद का दोषी कोई भी रहा हो, लेकिन एक ही परिवार के दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद देवरानी, जेठानी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। दोनों के आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। चोटिल मां की आंखों में अपने कलेजे के टुकड़ों को खोने का दर्द छलक रहा है। राजवीर और कैलाश की पत्नियां बेसुध हैं। 

 
Trending Videos
Two Brothers Died in Clash of Parents Property Dispute In Etah
दो भाइयों की मौत के बाद गमजदां परिवार - फोटो : अमर उजाला
नगला माधव की घटना दर्दनाक और हृदय विदारक है। राजवीर की पत्नी लता है और उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा आकाश (10), प्रशांत (6), रितिक (4) व बेटी विमलेश (9) हैं। पिता के जीवन से इन बच्चों के भविष्य की कई उम्मीदें जुड़ी हुईं थी, जो एक पल में ही चकनाचूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two Brothers Died in Clash of Parents Property Dispute In Etah
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं  कैलाश की पत्नी सोमवती है और उसके भी बच्चे हैं। बड़ा बेटा अंशुल (5), नितिन (4), मानव (2) और कुलदीप (15 दिन) है। इन बच्चों ने अभी होश भी नहीं संभाला है, लेकिन आक्रोश की गोली ने इस परिवार की खुशियां छीन लीं। लता और सोमवती की मांग का सिंदूर एक ही दिन में उजड़ गया और उनके आठों बच्चों के सिर से रातों रात पिता का साया उठ गया। 
Two Brothers Died in Clash of Parents Property Dispute In Etah
मृतकों की मां लौंगश्री - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ा दर्द यहां उस वृद्ध बेबस मां की आंखों में देखने को मिला जो इस विवाद में  पिटाई से घायल है। दो बेटों की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुकी है। कभी वह दर्द से चीखती है, तो कभी उसकी आंखों से आंसू टपकने लगते हैं। हर कोई इस घटना से द्रवित नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Two Brothers Died in Clash of Parents Property Dispute In Etah
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
15 दिन का बेटा कुलदीप अभी अपने पिता कैलाश की सूरत पहचान भी नहीं पाया। अभी ठीक से वह आंखें भी नहीं खोल पाया है, तब तक इस संघर्ष में उसका पिता छिन गया। बेटे को गोद में लिए बिलखती मां को देखकर हर किसी आंख नम हो गईं।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed