फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चमत्कार का चक्कर... कटा नींबू और लड्डू, मिला सुई से भेदा गुड्डा; तंत्र-मंत्र में गई दो रिश्तेदारों की जान

Sat, 10 May 2025 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 May 2025 10:39 AM IST
सार

फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र में दो रिश्तेदारों की जान चली गई। घटना स्थल पर कटा हुए नींबू के साथ लड्डू मिले हैं। सुई से भेदा हुआ गुड्डा पेड़ से लटका मिला है। मृतकों में शामिल एक युवक तंत्र-मंत्र का कार्य करता था। 

विज्ञापन
Two relatives lost their lives in black magic in Firozabad doll pierced with a needle was hanging from a tree
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
यूपी के फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तंत्र मंत्र के चक्कर में दो रिश्तेदारों की जान चली गई। उनके शव शुक्रवार सुबह बाउंड्री में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच के दौरान शव के पास पानी का ग्लास, कटा हुआ नींबू और लड्डू पड़ा मिला। शव जिस जगह मिला है, वहां पेड़ के ऊपर सुई से भेदा हुआ एक पुतला भी लटका था। एक मृतक बेलदार के साथ तंत्र-मंत्र (भगत) का काम भी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है।


थाना एका के नगला गोकुल निवासी रामनाथ (55), उत्तर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी नई आबादी रहना निवासी पूरन (45) के शव मक्खनपुर स्थित फारुकी ग्लास फैक्टरी के सामने खाली बाउंड्री में पड़े मिले। 
Two relatives lost their lives in black magic in Firozabad doll pierced with a needle was hanging from a tree
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पत्नी को मायके छोड़ रिश्तेदारी में पहुंच गया था पूरन
थाना प्रभारी मक्खनपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रामनाथ पत्नी के साथ नसीरपुर इलाके में स्थित अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी में शामिल होने के बाद पत्नी को मायके छोड़कर सात मई को दूर के रिश्तेदार पूरन के घर जा पहुंचा था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बाइक से एक घंटे में वापस आने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद कोई सूचना नहीं मिली। 
 
Two relatives lost their lives in black magic in Firozabad doll pierced with a needle was hanging from a tree
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
बाउंड्री में पड़े मिले दो लोगों के शव
शुक्रवार सुबह पुलिस को 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर करीब सात बजे दोनों के शव बाउंड्री में पड़े मिले। शव से दो कदम की दूरी पर बाइक खड़ी मिली। हेलमेट बाइक पर टगा था। बाइक में चाभी भी लगी हुई थी। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रामनाथ के परिजन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जांच के दौरान मौके से पानी का गिलास, लड्डू, कटा हुआ नींबू मिलने के साथ एक नीम के पेड़ से सुई से भेदा हुआ गुड्डा लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two relatives lost their lives in black magic in Firozabad doll pierced with a needle was hanging from a tree
दो शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
बेलदारी करने के साथ तंत्र-मंत्र करता था पूरन
रामनाथ के पांच बेटे और एक बेटी है। वह किसान था। वहीं पूरन बेलदारी करने के साथ तंत्र-मंत्र करता था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। पूरन के भाई कैलाश ने बताया कि वह शराब नहीं पीता था। किसी से रंजिश की बात से भी इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए उनका विसरा प्रिजर्व कराया गया है।
विज्ञापन
Two relatives lost their lives in black magic in Firozabad doll pierced with a needle was hanging from a tree
लटका मिला सुई से भेदा हुआ गुड्डा - फोटो : संवाद
जांच में कर्जे की बात आई सामने
थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों लोगों पर कुछ कर्ज भी था। जिससे दोनों परेशान चल रहे थे। बताते हैं कि रामनाथ ने पूरन को कुछ रुपये उधार दिए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के साथ शक के घेरे में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed