फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही हत्याकांडः हत्यारोपियों पर कसा शिकंजा, गिरफ्तारी तक कैंप करेंगे एसपी, वारदातस्थल पहुंचे आईजी

Mon, 09 Nov 2020 03:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Up Cop Murder Case: Ig A Satish Said Sp Will Camp Till Arresting
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के खेरागढ़ के गांव सोन का बड़ा नगला में सिपाही सोनू कुमार चौधरी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आगरा-धौलपुर की सीमा के गांवों में आरोपियों की तलाश हो रही है। सोमवार दोपहर को आईजी ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी पश्चिमी रवि कुमार को आरोपियों की गिरफ्तारी तक कैंप करने के लिए निर्देश दिए। 
Up Cop Murder Case: Ig A Satish Said Sp Will Camp Till Arresting
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांडः वारदातस्थल पर पहुंचे आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश रविवार को शहर में नहीं थे, वह बाहर गए थे। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे वह सोन का बड़ा नगला पहुंचे। यहां पर सिपाही सोनू कुमार चौधरी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। उन्होंने घटना के संबंध में थाना पुलिस और एसपी पश्चिमी से जानकारी ली।
Up Cop Murder Case: Ig A Satish Said Sp Will Camp Till Arresting
मृतक सोनू चौधरी के परिजनों को सांत्वना देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यह भी देखा कि अवैध खनन के वाहन किन रास्तों से निकलते हैं, ग्रामीणों से भी बात की। आईजी ने बताया कि अवैध खनन के वाहन कब और कहां से आते हैं, इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को होनी चाहिए। इस संबंध एसएसपी को निर्देशित करके जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Cop Murder Case: Ig A Satish Said Sp Will Camp Till Arresting
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी भरतपुर संजीव नरजरि और एसपी धौलपुर से भी फोन पर बात की है। उनके साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया है। उधर, एसपी पश्चिमी का आपरेशनल हेड क्वार्टर खेरागढ़ ही होगा, वो वहीं पर कैंप करेंगे। निर्देशित किया गया है कि जिन रास्तों से अवैध खनन के वाहन आते हैं, उनको चिह्नित किया जाए। इसके बाद उनका रूट मैप तैयार किया जाए। 
विज्ञापन
Up Cop Murder Case: Ig A Satish Said Sp Will Camp Till Arresting
मृतक सिपाही सोनू चौधरी का फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीम एक साथ इन रास्तों पर कार्रवाई करेगी। वाहनों को किसी कीमत पर आने नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को बैठक भी की जाएगी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में एक टीम ने धौलपुर के गांवों में डेरा डाल लिया है। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed