फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Floods: यूपी में बाढ़ का कहर...सैकड़ों गांव बने टापू, लाखों प्रभावित; आगरा-मथुरा में कालोनियों में भरा पानी

Mon, 08 Sep 2025 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा/मथुरा/कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा/मथुरा/कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Sep 2025 08:32 AM IST
सार

यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। सैकड़ों गांव टापू बन गए हैं। लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है। कालोनियों में भी पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
UP Floods wreak havoc hundreds of villages become islands water filled in colonies in Agra-Mathura
मथुरा की कॉलोनियों में बाढ़ का पानी कई फीट भर गया - फोटो : ANI
नदियों में आई बाढ़ आगरा, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत कई जिलों में कहर बरपा रही है। सैकड़ों गांव टापू बन गए हैं। शहर की कालोनियों में भी पानी घुस गया है। लाखों को आबादी प्रभावित है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।


यमुना में उफान से आगरा की एक लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। दयालबाग से जीवनी मंडी तक और यमुना पार में टेढ़ी बगिया से कछपुरा तक 50 से अधिक कॉलोनियों, मोहल्लों में पानी भर गया है। सदर, एत्मादपुर, फतेहाबाद और बाह तहसील क्षेत्र में 60 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
 
UP Floods wreak havoc hundreds of villages become islands water filled in colonies in Agra-Mathura
मथुरा की कॉलोनियों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौ हजार लोगों का रेस्क्यू
मथुरा में यमुना का पानी लक्ष्मीनगर के घरों की एक-एक मंजिल तक भर गया। सदर बाजार, जयसिंहपुरा समेत वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां लबालब हो गईं। जिले के 45 गांव टापू बन गए हैं। प्रशासन ने नौ हजार लोगों का रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा है।

 
UP Floods wreak havoc hundreds of villages become islands water filled in colonies in Agra-Mathura
मथुरा की कॉलोनियों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : ANI
कुछ परिवार अभी भी कर रहे पलायन
अलीगढ़ में यमुना की बाढ़ से प्रभावित गांव महाराजगढ़ में 30 से 40 परिवार अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। कुछ परिवार अभी भी पलायन कर रहे हैं। बाढ़ राहत शिविर में भी लोग परेशान हैं। वहीं प्रशासन ने रविवार को भी गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Floods wreak havoc hundreds of villages become islands water filled in colonies in Agra-Mathura
मथुरा की कॉलोनियों में बाढ़ का पानी कई फीट भर गया - फोटो : ANI
शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर कम हुआ है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। गर्रा और खन्नौत नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। नदियों के आसपास की कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है।
 
विज्ञापन
UP Floods wreak havoc hundreds of villages become islands water filled in colonies in Agra-Mathura
बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गली में आया मगरमच्छ, दहशत में लोग
पीलीभीत के ग्राम गजरौला कला सहराई में नदी-नाले उफान पर हैं। शनिवार को एक एक मगरमच्छ नदी से निकलकर गली में पहुंच गया। गली में बहते पानी के बीच उसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सियों से बांध लिया और तत्काल सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण मगरमच्छ को काबू कर चुके थे। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed