हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं...। बैक ग्राउंड में यह म्यूजिक, हाथ में रिवॉल्वर। आगरा पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा का बनाया यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर छाया तो महकमे ने कार्रवाई की, उनको लाइन हाजिर कर दिया गया। अब वह इंस्टाग्राम एकाउंट पर टोलर्स के कमेंट से परेशान हैं। इसके चलते उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कारण लोगों के कमेंट से परेशान होना लिखा है। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. ने इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। उनका कहना है कि सिपाही और उनके परिजनों से बात की जाएगी।
आगरा: ट्रोलर्स से परेशान महिला सिपाही ने दिया नौकरी से इस्तीफा, कहा- प्लीज मुझे ट्रोल न करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3,700 से बढ़कर हुए 15,400 फॉलोअर्स
हाल ही में रिवॉल्वर हाथ में लेकर बनाया गया वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला। इसे कुछ देर बाद ही हटा दिया गया था। लेकिन इससे पहले ही यह वीडियो वायरल हो चुका था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 3,700 से 15,400 हो गए। 24 अगस्त को एसएसपी तक मामला पहुंचा तो उनको लाइन हाजिर कर दिया गया। इधर फॉलोअर्स बढ़े तो कमेंट भी बढ़े। कुछ कमेंट उनको परेशान करने वाले थे। बताया गया कि इससे वह तनाव में आ गईं और परेशान होकर इस्तीफा सौंप दिया।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफे का प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होने की बात कही है। इसकी जांच कराई जा रही है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला सिपाही और उसके परिजनों से बात करेंगे। इसके बाद ही इस्तीफे को स्वीकार करने पर विचार किया जाएगा।
प्रियंका ने इस्तीफे से पहले अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। इसमें वो कह रही हैं... राधे राधे, मैं प्रियंका मिश्रा। सबको पता है कि मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी वजह से मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। अब तो लोग यू ट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपने एकाउंट में मेरा वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। प्लीज न करें। मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं और न परेशान करें।