आगरा जिले में सिपाही सोनू चौधरी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाली की गिरफ्तारी तो दूर उनकी पहचान तक नहीं हो पाई है। पुलिस की पांच टीमों ने सैंया-धौलपुर के पांच गांवों में छानबीन की, लेकिन रविवार सुबह चार बजे से अब तक न तो खनन माफिया और गुर्गों का कोई सुराग लग सका है। हत्याकांड में अवैध खनन की धारा भी लगी है, लेकिन यह तक पता नहीं चल पाया कि खनन करने वाले कौन हैं और उसके कौन-कौन से गुर्गे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू लेकर जा रहे थे। यह हाल तब है जब इस क्षेत्र में अवैध खनन के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस पर हमले भी हो चुके थे।
{"_id":"5fa807578ebc3e9b881761f7","slug":"up-police-cop-murder-updates-police-did-not-found-any-clue-of-mining-mafia-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिपाही हत्याकांड: खनन माफिया का अब तक नहीं सुराग, तलाश में जुटीं पुलिस की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही हत्याकांड: खनन माफिया का अब तक नहीं सुराग, तलाश में जुटीं पुलिस की पांच टीमें
Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास यह सूचना थी कि अवैध खनन करने वाले राजस्थान के धौलपुर से बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने गुर्गों की मदद से आगरा की सीमा में पांच गांवों के रास्ते से भेज रहे हैं। सोन का बड़ा नगला के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि धौलपुर के गांव खरगपुर से ट्रैक्टर-ट्राली आती हैं। इसके बाद आगरा के सैंया स्थित ग्वालियर मार्ग से आने के बजाय गांव लालपुर, भाखर, सोन का नगला होते हुए कागारौल क्षेत्र के गांव से शहर में चली जाती हैं। कुल पांच गांवों के नाम पता चले। खेरागढ़ के गांव रूधऊ, लालपुर, भैसोन, राजस्थान के खरगपुर और इसके आसपास के गांवों में पुलिस की एक-एक टीम भेजी गई। रात दो बजे तक एक भी टीम को कामयाबी नहीं मिली।
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन करने वालों के गुर्गे रविवार तड़के भी 20 ट्रैक्टर ट्रॉली बालू लेकर आ रहे थे। पुलिस टीम में शामिल सिपाही सोनू चौधरी ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में सिपाही की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर दूसरे ट्रैक्टरों से भाग गए। ये लोग गांव के रास्तों से वाकिफ हैं। सिपाही की हत्या के बाद और फोर्स आने से पहले ही वे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में छिपने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि सिपाही की हत्या के बाद आरोपी राजस्थान में जाकर छिप गए हैं। इसे देखते हुए पुलिस टीम राजस्थान भी भेजी गई है। यह धौलपुर और भरतपुर में आरोपियों की तलाश कर रही है।
खेरागढ़ में पहले भी हुआ था हमला
पांच जून 2019 को खेरागढ़ के ही गांव बुरहरा में खनन करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावर मौके से भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पहले भी हुए हैं हमले
- 24 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद में पुलिस ने खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। पांच लोगों ने पुलिस पर हमला बोला। गिरफ्तार किए गए।
- 14 जुलाई 2020: कसबा किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। सिपाही राघवेंद्र घायल हुआ।
- 06 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद के गांव लालपुरा के पास पुलिस पर हमला। पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- 19 दिसंबर 2019 : थाना सिकंदरा में सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश।
- 03 नवंबर 2019 : थाना इरादतनगर में खनन माफिया ने एसआई निशामक त्यागी को गोली मारी।
- 18 अक्तूबर 2019 : थाना खेरागढ़ के रूधऊ गांव में दो सिपाहियों पर हमला कर फरार हुए आरोपी।
- 05 जून 2019 : थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा में माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फायरिंग में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।
- 17 फरवरी 2019 : फतेहाबाद के बीलपुरा में वन्यकर्मियों पर हमला। मुकदमा दर्ज कराया।