फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिविल सेवा परीक्षा में छा गए ताजनगरी के मेधावी, इन्होंने लिखी कामयाबी की इबारत

Sat, 06 Apr 2019 06:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
upsc civil services result 2019 selection of four candidates agra
सिविल सेवा परीक्षा के सफल होने वाले अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
सिविल सेवा परीक्षा में ताजनगरी के मेधावियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इससे पहले भी शहर के होनहार आईएएस और आईपीएस बनते रहे हैं। इस बार चयनित अभ्यर्थियों ने जुनून के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। दो अभ्यर्थी ऐसे हैं जो पहले से नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य सिविल सेवा का बना रखा था। इसलिए मंजिल तक पहुंचने तक कदम रुके नहीं...। 
upsc civil services result 2019 selection of four candidates agra
अपने माता-पिता व भाई के साथ डॉ. आनंद शर्मा (सफेद शर्ट) - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद के मूल निवासी डॉ. आनंद शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2018 परीक्षा के परिणाम में अपने रैंक को और बेहतर बना लिया है। उन्होंने परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2016 की परीक्षा में भी इन्होंने सफलता पाई थी। उस समय रैंक 371वीं रैंक थी। डॉ. आनंद शर्मा इस समय नागपुर में आईआरएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। 

डॉ. आनंद शर्मा का कहना है कि पढ़ाई के साथ दोस्तों और परिवार वालों की मदद से वह इस परीक्षा को और अच्छे रैंक से उत्तीर्ण कर पाए हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों के लिए इनका संदेश है कि किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि वह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएगा। डॉ. आनंद का परिवार नीति बाग, शहीद नगर में रहता है। पिता डा. आरके शर्मा अलीगंज, एटा में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हैं। मां मधु शर्मा हैं। उनके भाई आदित्य शर्मा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 
upsc civil services result 2019 selection of four candidates agra
पूर्वी गर्ग के माता-पिता व अन्य परिवारीजनों के साथ।
जी-105 कमला नगर में रहने वाली पूर्वी गर्ग ने पहले प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनकी उम्र महज 24 वर्ष है। पूर्वी की रैंक 317 है। पूर्वी गर्ग कॉमर्स की विद्यार्थी रहीं। इन्होंने 10वीं की परीक्षा सेंट एंथनीज स्कूल से 95 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। कॉमर्स स्ट्रीम में वह स्कूल में पहले स्थान पर रहीं। 12वीं की परीक्षा भी इसी स्कूल से 91 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद सीए की तैयारी शुरू कर दी। साथ में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। 

वर्ष 2016 में सीए बन गईं। वर्ष 2017 में सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। पहली बार मुकाम प्राप्त किया। पूर्वी के पिता संदीप गर्ग कारोबारी और मां शालिनी गर्ग गृहणी हैं। इनकी इच्छा थी कि बेटी आईएएस बने। बाद में पूर्वी ने भी इस परीक्षा को अपना लक्ष्य बना लिया। जमकर मेहनत की और मंजिल मिल गई। माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पूर्वी का सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों के लिए संदेश है कि हार्डवर्क का कोई शॉर्टकट नहीं होता। खुद में कभी निराशा का भाव न आने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
upsc civil services result 2019 selection of four candidates agra
यूपीएससी में 150वीं रैंक प्राप्त करने वाले अभिनव त्यागी
आगरा के बुंदू कटरा, देवरी रोड निवासी अभिनव त्यागी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2018 में 150वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अभिनव पहले भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं। इस समय इंडियन पोस्टल सर्विसेज में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी मां डॉ. सविता त्यागी और पिता डॉ. राकेश कुमार त्यागी हैं। 


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed