{"_id":"604720648ebc3e5903545ff9","slug":"vrindavan-kumbh-mela-2021-second-shahi-snan-of-kumbh-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ: बांकेबिहारी की नगरी में निकली संतों की पेशवाई, जयकारों से गूंज उठी ब्रज भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ: बांकेबिहारी की नगरी में निकली संतों की पेशवाई, जयकारों से गूंज उठी ब्रज भूमि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संतों की शाही पेशवाई की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वृंदावन में यमुना तट पर चल रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का आज दूसरा शाही स्नान है। इस विशेष अवसर पर साधु-संत और श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार की सुबह तीर्थनगरी के तय मार्गों पर संतों की शाही पेशवाई (शोभायात्रा) निकली, जो श्रीबांकेबिहारी के द्वार से गुजरी। घोड़ा, ऊंट, बग्घी के साथ निकली शाही पेशवाई में साधु करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं, लेकिन फिर भी कई जगह जाम की स्थिति बन गई।
2 of 5
शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में मंगलवार को विजया एकादशी पर्व पर कुंभ बैठक के दूसरे शाही स्नान के आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाही स्नान से पहले संतों की पेशवाई यमुना तट से शुरू हुई। यह बांकेबिहारी की नगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पेशवाई में सबसे आगे तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंत, चतुरः सम्प्रदाय महंत, उनके पीछे जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत, खालसा प्रमुख और श्रद्धालु पेशवाई की शोभा बढ़ा रहे थे।
3 of 5
शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत और श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
संतों की शाही पेशवाई का जगह-जगह ब्रजवासियों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। वृंदावन की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंजती रहीं। कुंभ बैठक के दूसरा शाही स्नान पर तीर्थनगरी में उमड़े भक्ति के सागर में हर कोई गोते लगाने को आतुर दिखाई दिया। बता दें कि कुंभ बैठक के दौरान चार शाही स्नान होंगे। आज दूसरा स्नान है। इसके बाद 13 मार्च और 25 मार्च को यमुना में शाही स्नान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाही पेशवाई के दौरान व्यवस्था संभालने में जुटे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में मंगलवार को दूसरे शाही स्नान से पहले शहर में निकाली गई शोभायात्रा के कारण परिक्रमा मार्ग समेत शहर की अन्य सड़कों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इससे जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते बाहर से आने वाले वाहनों को पुलिस ने रोक दिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर वृंदावन कुंभ मेले के शाही स्नान दौरान खुद ही यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाही पेशवाई में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के द्वार पर संतों की शाही पेशवाई में एंबुलेंस फंस गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह एंबुलेंस को निकलवाया। सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इसके बावजूद संतों की पेशवाई के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।