फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन वैष्णव कुंभ का दूसरा शाही स्नान: यमुना जल एक बार फिर बनेगा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 09 Mar 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Saint Wants Pollution Free Water In Second Shahi Snan
वृंदावन कुंभ मेला में यमुना का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन वैष्णव कुंभ के पहले शाही स्नान के दौरान यमुना का जल प्रशासन के लिए सिरदर्द बना था। संतों की भृकुटी तनने पर दौड़े अफसरों ने यमुना में सिल्ट सफाई कराई, लेकिन वृंदावन के लिए एक बूंद जल नहीं बढ़ सका है। ऐसे में एक बार फिर दूसरे शाही स्नान के दौरान संतों की संतुष्टि प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। यह भी निश्चित है कि संत-महात्मा यमुना में साफ पानी को लेकर संतुष्ट न हुए तो शासन की तरफ से माफी नहीं मिलेगी। ऐसा संकेत शासन की तरफ से यहां के प्रशासन को दे दिया गया है।
Vrindavan Kumbh Saint Wants Pollution Free Water In Second Shahi Snan
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021: यमुना किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के वैष्णव कुंभ में यमुना जल प्रशासन के लिए शुरू से ही बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। कुंभ शुरू होने से पहले ब्रजवासियों ने इसे लेकर प्रशासन को आगाह किया था। इसके बाद वृंदावन आए संत भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से कहते रहे। अधिकारी नए तरीके बताते रहे कि प्रयागराज की भांति यमुना में शुद्धता लाई जाएगी, लेकिन पहले शाही स्नान ने व्यवस्था की पोल खोल दी।
Vrindavan Kumbh Saint Wants Pollution Free Water In Second Shahi Snan
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021: मथुरा डीएम और एसएसपी सुरक्षा का जायजा लेते हुए (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अनेक संत बगैर स्नान ही वापस हो गए। बात जब लखनऊ तक पहुंची तो यमुना में शाही घाट और आसपास सिल्ट सफाई की गई। इसी व्यवस्था के भरोसे दूसरे शाही स्नान में संतों की संतुष्टि निर्भर है। हालांकि यमुना में अतिरिक्त जल की कोई व्यवस्था इस बार भी नहीं की है। एक फरवरी से जो जल यमुना को गंगा और ओखला से मिल रहा है, वही यथावत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Saint Wants Pollution Free Water In Second Shahi Snan
वृंदावन कुंभ: मेले में आते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
दूसरे शाही स्नान के दौरान यमुना में प्रदूषित जल की स्थिति इस बार प्रशासन पर भारी पड़ सकती है। पहले ही लखनऊ स्तर से इसकी हिदायत दी जा चुकी है। इसी के बाद दो बार यमुना जल का जायजा लेने के लिए कमिश्नर भी वृंदावन आ चुके हैं। अब मंगलवार का शाही स्नान ही स्थिति स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Saint Wants Pollution Free Water In Second Shahi Snan
वृंदावन कुंभ मेला: संतों के साथ डीएम और एसएसपी मथुरा - फोटो : अमर उजाला
डीएम व एससपी संतों को मनाने में जुटे
पिछले करीब चार दिन से डीएम व एसएसपी कुंभ परिसर में संत-महंतों के साथ बैठक कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों का यही प्रयास है कि व्यवस्था व यमुना में पानी को लेकर कोई नाराजगी न हो जाए। सोमवार रात को भी संतों को मनाने का प्रयास जारी रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed