{"_id":"5b3a39594f1c1bb1508b5974","slug":"water-logging-in-mathura-vrindavan-after-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: झमाझम बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन का ये हाल, जलभराव से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: झमाझम बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन का ये हाल, जलभराव से लोग हुए परेशान
शहर से गांव तक बदरा जमकर बरसे। हालांकि मथुरा शहर में तो बरसात दो से तीन घंटे ही हुई लेकिन जिले के अन्य हिस्सों में रात भर झमाझम होती रही। बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। बारिश ने नगर निगम की पोल भी खोल दी। पानी की निकासी न होने के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।
तस्वीरें: झमाझम बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन का ये हाल, जलभराव से लोग हुए परेशान
2 of 6
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
यूं तो रविवार की रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। लेकिन झमाझम बरसात का सिलसिला तड़के करीब चार बजे से शुरू हुआ था। सुबह सात बजे तक लगातार बरसात होती रही। इससे भूतेश्वर रोड, कंकाली रोड, बीएसए कॉलेज के पास, चंदनवन कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड और इंडस्ट्रियल इलाके में भी पानी भर गया।
तस्वीरें: झमाझम बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन का ये हाल, जलभराव से लोग हुए परेशान
3 of 6
water logging
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। जिन रास्तों पर पानी भरा हुआ था वहां से निकलने में भी लोगों को आटो और रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। पुराना बस स्टैंड के पास तो इतना पानी भरा हुआ था कि गाड़ियां तक बंद हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: झमाझम बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन का ये हाल, जलभराव से लोग हुए परेशान
4 of 6
water logging
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार से स्कूल भी खुले। लिहाजा बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि तमाम स्कूलों में बरसात के कारण छुट्टी भी कर दी गई थी। ऑफिस जाने वालों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
तस्वीरें: झमाझम बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन का ये हाल, जलभराव से लोग हुए परेशान
5 of 6
water logging
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में भी रविवार रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। बरसात का पानी घरों व दुकानों तक में घुस गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।