फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आठ सदस्य... छह रोटी, टुकड़ों में बच्चों को मिली तो खत्म हो गई जीने की चाह; गरीबी से परेशान विधवा ने दी जान

Wed, 22 Jan 2025 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jan 2025 01:39 PM IST
सार

Widowed Woman Suicide In Etah: एटा जिले में गरीबी से परेशान विधवा महिला ने की खुदकुशी कर ली। पति की मौत के बाद महिला दो वक्त की रोटी नहीं जुटा पा रही थी। इसलिए जान दे दी।

विज्ञापन
widowed woman troubled by poverty committed suicide in Etah Of UP
विधवा महिला ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई है। यहां आठ सदस्यों के परिवार के भरण-पोषण का पूरा भार पति की मौत के बाद पत्नी सुमन पर था। स्कूल जाते थे तो मध्याह्न भोजन से पेट भर जाता था लेकिन रविवार को स्कूल बंद होने पर बच्चे भूखे ही रह गए। 


घर में जितना आटा था, उससे कुल छह रोटियां बनीं। सभी आठ सदस्यों में ये रोटियां टुकड़ों में बंटी तो मां का कलेजा भर आया। यहीं से उसके जीने की चाह खत्म हो गई। नगला पवल निवासी रामबेटी ने बताया कि बेटे की दो वर्ष पूर्व हुई मौत के बाद पुत्रवधू सुमन (35) काफी परेशान रहने लगी थी। 
 
widowed woman troubled by poverty committed suicide in Etah Of UP
विधवा महिला ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'पापा की मौत बाद घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था'
घर पर काम करने के बाद दूसरों के खेतों पर मजदूरी कर बच्चों को पालती थी। छह बच्चों में सबसे बड़ी बेटी छाया ने बताया कि पापा की मौत बाद घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। हम लोगों के खाने के लिए पर्याप्त भोजन तक नहीं मिल पा रहा था। जिसकी वजह से मां मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 
 
widowed woman troubled by poverty committed suicide in Etah Of UP
विधवा महिला के बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार होने के कारण हम लोग स्कूल नहीं गए थे
मेरे साथ ही छोटी बहनें मोहिनी, सुधा, संतोषी और भाई कन्हैया सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। छोटा भाई विवेक घर पर रहता है। छाया ने बताया कि रविवार होने के कारण हम लोग स्कूल नहीं गए थे, तो दिन में खाना नहीं मिला। सुबह के नाश्ते के बाद शाम को घर पर मुट्ठीभर आटा था जिससे छह रोटियां बन पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
widowed woman troubled by poverty committed suicide in Etah Of UP
मां की मौत के बाद बिलखते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाने वाले लोग आठ थे, टुकड़ों में रोटी बांटी गईं और किसी का पेट नहीं भरा। रोते हुए रामबेटी ने बताया कि मेरे पास सिर्फ एक रोटी का टुकड़ा आया था। बच्चों की भी यही स्थिति थी। इसी बात से सुमन बहुत दुखी हो गई और अगले दिन सोमवार को उसने जान दे दी।
विज्ञापन
widowed woman troubled by poverty committed suicide in Etah Of UP
घर पर जुटी महिलाओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी बेटी से बोली, अब तुम परिवार को संभालना
छाया ने बताया कि दादी के नाम राशनकार्ड है और उसमें आठ में से पांच लोगों के नाम ही दर्ज हैं। शेष तीन लोगों के नाम दर्ज कराने के लिए मां सोमवार को एटा शहर गई थी। शाम को लौटते समय खेत में लगाने के लिए कीटनाशक दवा लेकर आई थी। हम लोगों को क्या पता था कि मां स्वयं खाने के लिए दवा लाई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed