फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बच्चों की मां को सेल्समैन से हुआ प्यार, फिर पति की हत्या कर लाश के साथ किया कुछ ऐसा

Tue, 19 Nov 2019 09:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
woman arrested with her boyfriend for murder of husband in agra
आरोपी महिला व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के राधा नगर से तीन नवंबर को लापता हुए चेन कारीगर हरिओम सिंह की हत्या कर दी गई। इसका आरोप उसकी पत्नी बबली और उसके प्रेमी कमल पर है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध के विरोध पर हत्या की बात सामने आई है। दोनों ने शव को संदूक में बंद करके जवाहर पुल से यमुना फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

तीन नवंबर से लापता था हरिओम

woman arrested with her boyfriend for murder of husband in agra
मृतक हरिओम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से गांव अगवार, एत्मादपुर निवासी हरिओम (36) पुत्र राजवीर चेन फैक्टरी में आपरेटर था। उसकी शादी 17 साल पहले बबली पुत्री निहाल सिंह से हुई थी। उसके चार बच्चे ज्योति, राशि, नमन और गुड्डो हैं। फरवरी में बबली के संबंध दहतोरा निवासी कमल उर्फ करन से हो गए थे। इसकी भनक हरिओम को भी हो गई। वो विरोध करता था। 20 दिन पहले सिकंदरा के राधा नगर में वो परिवार सहित रहने आया था। 
woman arrested with her boyfriend for murder of husband in agra
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरिओम की बेटी ज्योति और बेटा नमन दादा राजवीर के पास रह रहे थे। वहीं राशि और गुड्डो हरिओम के पास थी। तीन नवंबर को हरिओम घर से लापता हो गया था। पत्नी और बच्चे भी नहीं मिल रहे थे। दो दिन बाद राजवीर ने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस बबली की तलाश कर रही थी। शनिवार को बबली को गिरफ्तार कर लिया। कमल भी पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि कमल की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman arrested with her boyfriend for murder of husband in agra
यमुना नदी में सर्च अभियान के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने हत्या के बाद शव को संदूक में रखकर जवाहर पुल से यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने जवाहर पुल के नीचे यमुना में शव की तलाश की, लेकिन रात होने की वजह से तलाश पूरी नहीं हो सकी। एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बबली के कमल से प्रेम संबंध थे। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पति विरोध करता था। इसलिए उसकी हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया। रविवार को फिर से शव की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
woman arrested with her boyfriend for murder of husband in agra
सर्च अभियान के दौरान पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कमल ने बताया कि वो बोदला स्थित साड़ी शोरूम में काम करता है। जनवरी में बबली शोरूम पर आई थी। वो साड़ी दिखा रहा था। तभी उसके संबंध बबली से हो गए। इसकी भनक हरिओम को हो गई। अगस्त में बबली को कमल लेकर चला गया था। दो महीने बाद लौटा था। हरिओम ने पत्नी को समझाया। घटना वाले दिन हरिओम ने बबली की पिटाई की। बबली ने कमल को फोन से जानकारी दी। रात 11:30 बजे कमल बबली से मिलने पहुंच गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed