{"_id":"69e2844503684c1b5f0cff88","slug":"woman-brutally-murdered-her-maternal-uncle-in-hotel-room-in-agra-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दो बच्चों की मां ने मामा संग पी बीयर, फिर हथाैड़े से फोड़ा सिर, ब्लेड से काटा गला; हत्याकांड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बच्चों की मां ने मामा संग पी बीयर, फिर हथाैड़े से फोड़ा सिर, ब्लेड से काटा गला; हत्याकांड की पूरी कहानी
Sat, 18 Apr 2026 04:34 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:34 AM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां ने अपने रिश्ते के मामा का होटल के कमरे में बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद चीखते हुए बाहर निकली। होटल स्टाफ को हत्याकांड की जानकारी। पुलिस के सामने महिला ने चाैंकाने वाले राज खोले।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार दोपहर महिला ने रिश्ते के मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों होटल में मिलने आए थे। आरोप है कि मामा उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पति को भेजने की धमकी दे रहा था। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
होटल के कमरे में मिली युवक की लाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दोपहर 1 बजे होटल में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो (36) का शव कमरे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मलपुरा थानाक्षेत्र की महिला भी होटल में उसके साथ आई थी। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह लोग सुबह 11 बजे होटल में आए थे। खिल्लो ने उसे कमरे में ठहरा दिया। खुद शराब के ठेके पर गया। बीयर खरीदकर लाया। दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी। होटल के कमरे में ही दोनों के बीच विवाद होने लगा।
होटल में जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला का आरोप है कि खिल्लो जबरन संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर नहीं माना। उसने पर्स में लाया मिर्ची स्प्रे खिल्लो की आंखों में छिड़क दिया। वह आंखों में जलन से परेशान हुआ तो मौका पाकर उसने सर्जिकल ब्लेड से खिल्लो का गला काट दिया। वह बेड से फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। होटलकर्मी उसे बचा न लें इसके लिए उसने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ 10 से 15 प्रहार कर खिल्लो को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद जोर-जोर से चीखते हुए बाहर आई। कर्मचारियों को बताया कि हत्या कर दी है। इस पर होटलकर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस के साथ एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा पहुंच गईं। उन्होंने आरोपी महिला से पूछताछ की। मामले में मृतक के भाई अजय की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार महीने से चल रहा था होटल
होटल ताजपथ की तीसरी मंजिल के एक कमरे में घटना हुई। होटल से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। होटल संचालक टूंडला का रहने वाला रोहित है। चार महीने से होटल को किराए पर चला रहा है। संचालक से भी पूछताछ की गई है।
होटल ताजपथ की तीसरी मंजिल के एक कमरे में घटना हुई। होटल से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। होटल संचालक टूंडला का रहने वाला रोहित है। चार महीने से होटल को किराए पर चला रहा है। संचालक से भी पूछताछ की गई है।