{"_id":"5e1c28698ebc3e87d6159e94","slug":"woman-death-in-accident-due-to-potholes-on-road-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस सड़क पर गड्ढे ने ली जान...वो सरकारी कागजों में चकाचक, हादसे के बाद मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस सड़क पर गड्ढे ने ली जान...वो सरकारी कागजों में चकाचक, हादसे के बाद मांगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे की वजह से गई महिला की जान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में जिस ग्वालियर रोड पर रोहता के सामने गड्ढे के कारण गिर जाने के बाद ट्रक से कुचलकर महिला की जान गई, वहां कागजों में सड़क चकाचक है। गड्ढा मुक्ति अभियान में लोक निर्माण विभाग ने इसे भी शामिल किया था। हकीकत अब सामने आई है। गड्ढे और गहरे हो चुके हैं। सड़क चलने लायक नहीं है। हर 10 मीटर पर गहरा गड्ढा है।
Trending Videos
इसी जगह पर हुआ था हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसा हो जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेश पंवार ने अधिशासी अभियंता नरेश कुमार से रिपोर्ट मांगी है। शहर की सड़कों में सबसे ज्यादा गहरे गड्ढे ग्वालियर रोड पर ही हैं। यहां भारी वाहन गुजरते हैं। बारिश से पहले लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्ति अभियान केलिए जिले भर में 100 प्रमुख सड़कों का चयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण अभियंता ने कहा, जवाबदेही तय की जाएगी
सवाल : गड्ढे के कारण हादसा हुआ है? क्या सड़क ठीक नहीं की गई थी?
जवाब : गड्ढा मुक्ति अभियान में इस सड़क को शामिल किया गया था। काम हुआ था।
सवाल : तो फिर गड्ढे कैसे रह गए सड़क में? अब तो ये जान ले रहे हैं।
जवाब : अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया है। रिपोर्ट आने दीजिए।
सवाल : रिपोर्ट से क्या होगा? महिला की तो जान चली गई, कार्रवाई कब होगी।
जवाब : यह गंभीर घटना है। जवाबदेही तय की जाएगी। रिपोर्ट आने पर एक्शन होगा।

रोहता नहर की सड़क का हाल
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में बारिश का बहाना बनाया गया। दिसंबर में कागजों की लिखापढ़ी में इस रोड के गड्ढे भर दिए जाने की रिपोर्ट दे दी गई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरपी शर्मा ने कहा कि इस रोड पर गड्ढे भरे तो गए थे। पता नहीं, फिर कैसे हो गए। वह साइट विजिट कर इसकी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
धनौली के पास सड़क जगह-जगह टूटी हुई
- फोटो : अमर उजाला
यहां भी हैं जानलेवा गड्ढे
मदिया कटरा रोड, पृथ्वीनाथ फाटक रोड, पीपल मंडी, बेलनगंज, अलबतिया रोड, मनोहरपुर रोड, दहतौरा, भावना एस्टेट रोड, सीताराम कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, जगदीशपुरा में सड़कें टूट गई हैं।
मदिया कटरा रोड, पृथ्वीनाथ फाटक रोड, पीपल मंडी, बेलनगंज, अलबतिया रोड, मनोहरपुर रोड, दहतौरा, भावना एस्टेट रोड, सीताराम कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, जगदीशपुरा में सड़कें टूट गई हैं।